| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) |
| ARIHANT HINDI | APRIL ATTEMPT 8 APRIL, SHIFT-II |
| Number Of Questions | 30 |
| Academic Year | 2023-24 |
`""^(40)Ca` तथा `""^(16)O` के नाभिकों के द्रव्यमान घनत्व के अनुपात का सन्निकट मान होगा-
एक उत्तल लेंस (फोकस दूरी 20 सेमी) तथा एक अवतल दर्पण, जिनके मुख्य अक्ष एक ही रेखा में हैं, को एक-दूसरे से 80 सेमी की दूरी पर रखा गया है, अवतल दर्पण, उत्तल लेन्स के दाहिनी तरफ रखा है। जब एक वस्तु उत्तल लेन्स के बाईं तरफ 30 सेमी की दूरी पर रखी जाती है, तो उसका प्रतिबिम्ब उस स्थान पर ही रहता है, भले ही अवतल दर्पण को उसकी स्थिति से हटा दिया जाए। वस्तु की अधिकतम दूरी, जिसके लिए वह अवतल दर्पण खुद से ही आभासी प्रतिबिम्ब बनाए, होगी-
दो चुम्बकीय द्विध्रवों x तथा Y को चित्रानुसार d दूरी पर उनके अक्षों पर परस्पर लम्बवत् करके। रखा है। Y का द्विध्रुव आघूर्ण x का दोगुना है। q आवेश का एक कण इन दोनों के ठीक मध्य-बिन्दु P से क्षैतिज रेखा से `theta` = 45° के कोण पर चित्रानुसार गुजरता है। इस क्षण पर कण पर एक लगे बल का परिमाण क्या होगा? (दिया है,d द्विध्रुव के कार (dimensions) से अत्यधिक बड़ा है)

दो तारों A तथा B के यंग प्रत्यास्थता गुणांकों का अनुपात 7:4 है। तार A की लम्बाई 2 m तथा त्रिज्या R है। तार B की लम्बाई 1.5 मी तथा त्रिज्या 2 mm है। यदि इन दोनों तारों की लम्बाई में वृद्धि, एक दिए गए भार के कारण बराबर है, तो R का सन्निकट मान होगा|
वह तापमान, जिस पर हाइड्रोजन अणु का वर्ग-माध्य-मूल वेग, पृथ्वी से उसके पलायन वेग के बराबर होगा, का निकट मान है [दिया है, बोल्ट्जमान नियतांक,`k_(B) = 1.38 xx 10^(-23) J//K`, आवोगाद्रो संख्या, `N_(A) = 6.02 xx 10^(26)//Kg ` पृथ्वी की त्रिज्या,`R= 6.4 xx 10^(6)` मी, पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण, `g=10 ms^(-2)`
दिया है, `|A_(1)| =3, |A_(2)|=5` तथा `|A_(1) + A_(2)|=5` तो `|2A_(1) + 3A_(2)|. |3A_(1) -2A_(2)|` का मान होगा-
जब एक विद्युत वाहक बल `e=e_(0) sin (100 t)`, जहाँ t सेकण्ड में है, के प्रत्यावर्ती स्रोत को एक परिपथ से जोड़ते हैं, तो विद्युत वाहक बल e तथा धारा i में `pi/4` का कलान्तर पाया जाता है। निम्न में से किस परिपथ में ऐसा होगा?
दिखाए गए परिपथ में एक चार-तार वाले विभवमापी के 400 सेमी लम्बे तार को A तथा B के बीच में लगाया गया (चित्र देखिए)। इस विभवमापी तार का एकांक लम्बाई का प्रतिरोध `r=0.01 Omega//cm` है। यदि एक आदर्श वोल्टमीटर को चित्रानुसार जॉकी J के साथ सिरे A से 50 सेमी दूरी पर लगाते हैं, तो वोल्टमीटर के पाठ्यांक का आपेक्षित मान होगा-

चित्र में एक n-p-n ट्रांजिस्टर द्वारा बनाए गए उभयनिष्ठ उत्सर्जक प्रवर्धक को दिखाया गया और है। इसका DC धारा प्रवर्धन 250 है तथा इसमें `R_(C ) =1 kOmega` तथा `V_(C C)=10` वोल्ट है। `V_( CE)` की संतृप्ति (saturation) के लिए आधार धारा का न्यूनतम मान होगा-

विरामावस्था से एक बिन्दु धन आवेश को एक एकसमान घनत्व के धनात्मक रेखीय आवेश से दूरी पर छोड़ते हैं। बिन्दु आवेश की चाल (`r_(0)`), रेखीय आवेश से तात्क्षणिक दूरी के फलन के रूप में समानुपाती होगी-

यदि पृष्ठ तनाव (S), जड़त्व आघूर्ण (I) तथा प्लांक नियतांक (h) को मूलभूत इकाई मानें, तो रेखीय संवेग का विमीय सूत्र होगा-
चित्र में दिखाई गई बैटरी से निकली धारा का मान (ऐम्पियर में) क्या होगा? दिया गया है-
`R_(1) = 15 Omega, R_(2) = 10 Omega, R_(3) = 20 Omega, R_(4) = 5 Omega, R_(5) = 25 Omega, R_(6) = 30 Omega, E= 15 V`

परिमित दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य 2 के नाभिक `lambda_(A)` का स्वतः विखण्डन बराबर द्रव्यमान के दो नाभिकों B तथा C में होता है। B नाभिक, A की दिशा में तथा C नाभिक उसके विपरीत दिशा में B के आधे वेग से जाता है, तो B व C की दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य `lambda_(B)` तथा `lambda_( C)` क्रमश: होंगी-
द्रव्यमान M की एकसमान आयताकार पतली चादर ABCD, जिसकी लम्बाई a तथा चौड़ाई b है, को चित्र में दिखाया गया है। यदि इसके आच्छादित भाग HBGO को काटकर हटा देते हैं, तो बाकी चादर के द्रव्यमान केन्द्र का निर्देशांक होगा -
एक सरल लोलक के प्रयोग, जिसमें गुरुत्वीय त्वरण (g) मापना है, में 20 दोलनों का समय 1 सेकण्ड अल्पतमांक वाली एक विराम घड़ी से मापते हैं। समय का माध्य मान 30 सेकण्ड आता है। लोलक की लम्बाई 1 mm अल्पतमांक के पैमाने से मापने पर 55.0 सेमी आती है। के मापन में प्रतिशत त्रुटि का सन्निकट मान होगा-
एक दृष्टिरेखीय रेडियो संचरण में प्रेषक तथा अभिग्राही ऐन्टीना के बीच 50km की दूरी है। यदि अभिग्राही ऐन्टीना की ऊँचाई 70m है, तो प्रेषक ऐन्टीना की न्यूनतम ऊँचाई होनी चाहिए (दिया है, पृथ्वी की त्रिज्या = `6.4 xx 10^(6)` मी)
एक ठोस गोला तथा एक ठोस बेलन, जिनकी त्रिज्याएँ समान हैं, एक आनत तल की तरफ समान रेखीय वेग से जा रहे हैं (चित्र देखें)। शुरू से अन्त तक दोनों बिना फिसले लुढ़कते हुए चलते हैं। ये आनत तल पर अधिकतम ऊँचाई `h_(sph)` तथा `h_(cyl)` तक चढ़ पाते हैं, तो अनुपात `(h_(sph)/(h_(cyl)))` होगा|
एक अवमन्दित आवर्ती दोलक की आवृत्ति प्रति सेकण्ड 5 दोलन है। इसका आयाम प्रत्येक 10 दोलन के बाद आधा हो जाता है। इसके मूल आयाम को `1/1000` गुना घटाने में गले समय का 1000 सन्निकट मान होगा|
एक विद्युत चुम्बकीय तरंग का चुम्बकीय क्षेत्र निम्न है `B=1.6 xx 10^(-6) cos(2 xx 10^(7) z + 6 xx 10^(15) t) (2hati + hatj) (Wb)/m^(2)` इसके संगत विद्युत क्षेत्र होगा-
एक समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता 1 `muF` है। इसकी एक प्लेट को `+2 muC` तथा दूसरी प्लेट को `+4 muC` आवेश देते हैं। संधारित्र पर उत्पन्न विभवान्तर है-
0.3 मी लम्बाई के एक ठोस आयताकार डिब्बे के एक सिरे को 5 मी ऊँचे प्लेटफॉर्म के किनारे पर क्षैतिज पकड़ा हुआ है। जब उसे छोड़ते हैं, तो लगभग क्षैतिज रहते हुए बहुत 100mATI कम समय `tau = 0.01` सेकण्ड में मेज पर फिसल जाता है। जब यह जमीन पर गिरता है, तो यह लगभग किस कोण से (रेडियन में) घूम जाएगा?
एक तारे से आ रहे 500 nm तरंगदैर्ध्य के प्रकाश को संसूचित (detect) करने के लिए 200 cm व्यास के अभिदृश्यक लेन्स वाले दूरदर्शी की विभेदन सीमा होगी।
एक कण स्थिरावस्था से एक धनात्मक X-अक्ष की दिशा में मूलबिन्दु 0 से नियत त्वरण से चलता है। उन सभी चित्रों को ज्ञात कीजिए, जो इस कण की गति को गुणात्मक रूप में सही दर्शाते हैं। (a = त्वरण, वेग,x = विस्थापन, t = समय)

आन्तरिक प्रतिरोध की एक सेल एक बाह्य प्रतिरोध R में धारा प्रवाहित करती है। सेल द्वारा प्रतिरोध को प्रदान की गई शक्ति का मान अधिकतम होगा, जब-
एक रॉकेट को पृथ्वी से इस तरह प्रक्षेपित करते हैं कि वह वापस नहीं आता है। यदि इसके लिए रॉकेट प्रक्षेपक (launched) द्वारा दी गई न्यूनतम ऊर्जा E है, तो उसी रॉकेट को चन्द्रमा की सतह से प्रक्षेपित करने के लिए प्रक्षेपक द्वारा दी गई न्यूनतम ऊर्जा क्या होगी? मानिए कि पृथ्वी तथा चन्द्रमा का घनत्व समान है तथा पृथ्वी का आयतन, चन्द्रमा से 64 गुना ज्यादा है|
द्रव्यमान `m_(1)` का एक पिण्ड अज्ञात वेग `v_(1) hati` से चलते हुए एक-दूसरे द्रव्यमान `m_(2)` तथा वेग `v_(2) hati` से जाते हुए एक पिण्ड से समरेखीय संघट्ट के बाद `m_(1)` तथा `m_(2)` क्रमश: वेग `v_(3)hati` तथा `v_(4)hati` से चलते हैं। यदि `m_(2)=0.5 m_(1)` तथा `v_(3) = 0.5 v_(1)` हो, तो `v_(1)` होगा|
दिए गए चित्र में चार प्रक्रम, समआयतनिक, समदाबीय, समतापीय तथा रूद्धोष्म दिखाए गए हैं, इस ग्राफ का इसी क्रम में सही निर्दिष्टीकरण होगा-

एक विद्युत द्विधुव d दूरी पर रखे दो बराबर एवं विपरीत आवेश q से बना है। आवेशों का एकसमान द्रव्यमान m है। इसको एकसमान विद्युत क्षेत्र E में रखते हैं। इसे इसकी साम्यावस्था के अभिविन्यास से थोड़ा-सा घुमाते हैं, तो कोणीय आवृत्ति `omega` होगी -
एक स्थान पर विद्युत क्षेत्र `E=(Ax + B)hati` है, जहाँ `E, NC^(-1)` में तथा : मीटर में है। नियतांकों के मान A = 20 SI यूनिट तथा B = 10 SI यूनिट है। यदि x = 1पर विभव V, तथा x = -5 पर विभव V, है, तो `V_(1) -V_(2)` होगा -
दो बहुत लम्बे, सीधे तथा विद्युतरोधी तारों को एक-दूसरे से 90° कोण पर चित्रानुसार XY-समतल में रखा है तारों में एकसमान धारा I, चित्र में दिखाई दिशा में, बह रही है। बिन्दु P पर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र होगा-

APRIL ATTEMPT 8 APRIL, SHIFT-II questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12