| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) |
| ARIHANT HINDI | JANUARY ATTEMPT (10 JAN, SHIFT -I) |
| Number Of Questions | 29 |
| Academic Year | 2023-24 |
2w के एक कार्बन प्रतिरोध को क्रमशः हरे, काले, लाल तथा भूरे रंग में कोड किया गया है। अधिकतम धारा जो इस प्रतिरोध से बह सकती है, होगी |
आवेश Q को तीन समकेन्द्रीय तथा त्रिज्या a, b,c (a
`10^(-2) hati A-m^(2)` चुम्बकीय आघूर्ण वाले एक चुम्बक को समय के साथ `Bhati (cos omegat)` के अनुसार बदलते हुए एक चुम्बकीय क्षेत्र में रखते हैं। यहाँ B= 1T तथा `omega =0.1225 rad//s` है। t=1 पर चुम्बकीय आघूर्ण की दिशा को विपरीत करने में किया गया कार्य होगा|
एक TV संचरण मीनार की ऊँचाई 140 m तथा अभिग्राही ऐन्टेना की ऊँचाई 40 m है। इस मीनार से दृष्टि रेखा विधा (LOS) में कितनी अधिकतम दूरी तक सिग्नल प्रसारित कर सकते हैं? (दिया है, पृथ्वी की त्रिज्या `=6.4 xx 10^(6) m`)
एक समतल को पोंछे से साफ करने की एक मशीन द्वारा R त्रिज्या के पोंछे को कुल ऊर्ध्वाधर बल F से दबाकर उसे उसकी अक्ष के परितः एक नियत कोणीय गति से घुमाया जाता है। यदि बल F पोंछे पर एकसमान वितरित है तथा पोंछे और समतल के बीच घर्षण गुणांक `mu` है, तो मशीन द्वारा पोंछे पर लगाया गया बल-आघूर्ण होगा|
R पर निर्गत मान '1' के लिए दिए गए लॉजिक गेट परिपथ में निवेशों का मान होगा

एक उपग्रह पृथ्वी के परित: वृत्ताकार कक्षा में एक नियत गति से घूम रहा है। उपग्रह से द्रव्यमान m का एक पिण्ड इस तरह उत्क्षेपित होता है कि वह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से ठीक पलायन कर जाता है। उत्क्षेपण के समय पिण्ड की गतिज ऊर्जा का मान होगा |
1 m लम्बाई तथा 5g द्रव्यमान की एक डोरी के दोनों सिरों को दृढ़ रखा है। डोरी में 8.0 N का तनाव है। 100 Hz आवृत्ति के एक बाहरी कम्पित से डोरी में कम्पन उत्पन्न करते हैं। डोरी में बने निकटतम निस्पन्दों के बीच की दूरी का सन्निकट मान होगा|
लम्बाई l की एक पतली रोधी छड़ पर रेखीय आवेश घनत्व `rho(x) = rho_(0)x/l` है। इस छड़ को मूलबिन्दु (x =0) से जाने वाली तथा छड़ के लम्बवत् एक अक्ष के परितः n चक्कर प्रति सेकण्ड से घुमाया जाता है। इस छड़ का कालिक माध्य चुम्बकीय आघूर्ण होगा|
L लम्बाई तथा प्रतिरोध 12r के एक विभवमापी तार AB को विद्युत वाहक बल तथा आन्तरिक प्रतिरोध की एक सेल D से जोड़ते हैं। विद्युत वाहक बल `epsilon/2` तथा आन्तरिक प्रतिरोध 37 वाली एक सेल C को दिखाए गए चित्रानुसार जोड़ते हैं। वह लम्बाई AJ, जिसके लिए धारामापी में कोई विक्षेप नहीं होता है, होगी|

दो बन्दूकों A और B द्वारा आरम्भिक चालों क्रमश: 1 km/s तथा 2 km/s से गोली चलाई जा सकती है। क्षैतिज भूमि के किसी बिन्दु से सभी सम्भव दिशाओं में इनको चलाया जाता है। दोनों बन्दूकों द्वारा दांगी गई गोलियों से भूमि पर छादित अधिकतम क्षेत्रफलों का अनुपात है|
दिखाए गए चित्रानुसार m द्रव्यमान का एक गुटका एक प्लेटफॉर्म पर रखा है, जो विराम से नियत त्वरण `g/2` से ऊपर की ओर चलना आरम्भ करता है। गुटके पर लगने वाले अभिलम्ब प्रतिक्रिया (normal reaction) बल द्वारा समय में किया गया कार्य है|
2 सेमी कोर का एक ठोस धातु का घन, धनात्मक Y-अक्ष की दिशा में 6 मी/से की गति से जा रहा है। यहाँ 0.1 T का चुम्बकीय क्षेत्र धनात्मक Z-अक्ष की दिशा में उपस्थित है। X-अक्ष के लम्बवत् घन के दो फलकों के बीच विभवान्तर का मान होगा|
एक नाभिकीय गणित्र (counter) के द्वारा रेडियोधर्मी स्रोत से उत्सर्जित कणों की गणना दर को मापते हैं। t = 0 समय पर गणना 1600 प्रति सेकण्ड तथा t = 8 पर गणना 100 प्रति सकेण्ड है। प्रति सेकण्ड गणना के रूप में t = 6 पर प्रेक्षित लगभग गणना दर होगी|
दिए गए परिपथ में सेलों का आन्तरिक प्रतिरोध शून्य है। प्रतिरोधों `R_(1)` तथा `R_(2)` में क्रमश: धारा (ऐम्पियर में) के.मान होंगे|

द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R के एक ठोस समांग बेलनाकार रोलर को एक क्रिकेट पिच पर क्षैतिज बल F से खींचा जा रहा है। यह मानते हुए कि बेलन बिना फिसले लुढ़कता है, इसके कोणीय त्वरण का मान होगा|
0.03 kg द्रव्यमान के लकड़ी के एक टुकड़े को एक 100 मी ऊँचाई की इमारत की छत से छोड़ा जाता है। उसी समय 0.02 किग्रा द्रव्यमान की एक गोली को धरातल से 100 मी से की गति से ऊर्ध्वाधर दिशा में ऊपर की तरफ दागा जाता है। गोली लकड़ी में गड़ जाती है, तो इस संयुक्त निकाय द्वारा नीचे आने से पहले इमारत की शीर्ष से ऊपर तय की गई अधिकतम ऊँचाई का मान होगा | `(g= 10 ms^(-2))`
SI मात्रकों में एक पदार्थ का घनत्व `129 kgm^(-3)` है। एक ऐसे मात्रकों में, जिसमें लम्बाई की इकाई 25 cm तथा द्रव्यमान की इकाई 50g है, इस पदार्थ के घनत्व का आंकिक मान होगा|
अपवर्तनांक `mu_(1)` तथा फोकस दूरी दूरी के एक समतलोत्तल लेन्स को अपवर्तनांक `mu_(2)` तथा फोकस दूरी `f_(2)` के दूसरे समतल-अवतल लेन्स के सम्पर्क में रखा गया है। यदि उनके प्रत्येक गोलीय फलक की वक्रता त्रिज्या है तथा `"fr"_(1) = 2f_(2)` है, तो `mu_(1)` तथा `mu_(2)` में सम्बन्ध होगा|
एक समतल तली के बड़े टैंक में पानी `10^(-4) m^(3)s^(-1)` से भर रहा है और इसकी तली में बने `1 cm^(2)` क्षेत्रफल के एक छेद से पानी बाहर भी बह रहा है। यदि पानी की टैंक में ऊँचाई स्थिर है, तो इस ऊँचाई का मान होगा।
धातु के एक एकसमान तार का प्रतिरोध `180 Omega` है। इसे मोड़कर एक समबाहु त्रिभुज बनाते हैं। इस त्रिभुज के कोई दो शीर्षों के बीच तुल्य प्रतिरोध का मान होगा|
तीन का! इंजन श्रेणीक्रम में `T_(1)` तापमान के एक गर्म ऊष्मा भण्डार तथा `T_(4)` तापमान के एक ठण्डे ऊष्मा भण्डार के बीच लगे हैं (चित्र देखिए)। दिखाए अनुसार `T_(2)` तथा `T_(3)` तापमान के दो और ऊष्मा भण्डार हैं, यहाँ `T_(1) gt T_(2) gt T_(3) gt T_(4)` है। तीनों इंजन बराबर क्षमता के होंगे, यदि|

`T=10^(3)` K तापमान के गर्म ऊष्मा भण्डार को `T = 10^(2)` K तापमान के ऊष्मा भण्डार से 1 मी मोटाई के ताँबे के पटल द्वारा जोड़ते हैं। दिया है, ताँबे की ऊष्मा चालकता `0.1 WK^(-1)m^(-1)` है। साम्यावस्था में इससे गुजरने वाला ऊर्जा फ्लक्स होगा
एक समान्तर प्लेट संधारित्र की प्लेटों का क्षेत्रफल `6 cm^(2)` तथा उनके बीच की दूरी 3mm है। प्लेटों के बीच तीन उसी मोटाई तथा एकसमान क्षेत्रफल के परावैद्युतों, जिनके परावैद्युतांक `K_(1) = 10, K_(2) =12` तथा `K_(3) = 14` है, से चित्रानुसार भर दिया जाता है। इसी संधारित्र में ऐसे परावैद्युत का परावैद्युतांक क्या होगा, जिसे डालने पर वही धारिता प्राप्त हो?

एक रेलगाड़ी गति 34 m/s से एक स्थिर प्रेक्षक की ओर जा रही है। रेलगाड़ी की सीटी की आवाज प्रेक्षक को `f_(1)` आवृत्ति की सुनाई देती है। यदि रेलगाड़ी की गति 17 m/s तक घटा दी जाती है, तो सीटी की आवृत्ति , सुनाई देती है। यदि ध्वनि की गति 340 m/s है, तो अनुपात `f_(1)/f_(2)` होगा|
चित्र में दिखाए गए घन की भुजा a के फलक ABOD के केन्द्र से फलक BEFO के केन्द्र तक जाने वाला सदिश होगा-

यदि एक समतल विद्युत तरंग का चुम्बकीय क्षेत्र निम्न है `B=100 xx 10^(-6) sin[2pi xx 2 xx 10^(15) (t-x/c)]` तो इसके संगत विद्युत क्षेत्र का अधिकतम मान होगा (प्रकाश की चाल
एक इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता उसमें प्रयोग किए गए इलेक्ट्रॉनों की तरंगदैर्ध्य की कोटि की है। `7.5 xx 10^(-12)` m की चौड़ाई के विभेदन हेतु इलेक्ट्रॉन की न्यूनतम ऊर्जा का निकटतम मान होगा|
एक यंग द्वि-झिरी प्रयोग, जिसमें झिर्रियों के बीच की दूरी 0.1 mm है, तरंगदैर्ध्य `lambda_(1)` के प्रकाश द्वारा `1/40` rad कोण पर दीप्त फ्रिन्ज देखी जाती है। जब इसी प्रयोग में `lambda_(2)` तरंगदैर्ध्य के प्रकाश का उपयोग करते हैं, तो उसी कोण पर दीप्त फ्रिज देखी जाती है। दिया है कि, `lambda_(1)` तथा `lambda_(2)` , दृश्य प्रकाश के परास (880 nm से 740 nm तक) में है, तो उनके मान होंगे -
JANUARY ATTEMPT (10 JAN, SHIFT -I) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12