Doubtnut Promotions Sticky

जाइलम के विषय में लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जाइलम एक संवहन जटिल ऊतक है जो पौधों में पाया जाता है। यह ट्रैकीड् (वाहिनिका), वाहिका, जाइलम पैरेन्काइमा और जाइलम फाइबर (रेशे) से मिलकर बना होता है। इन कोशिकाओं की कोशिका भित्ति मोटी होती है और इनमें से अधिकतर कोशिकाएँ मृत होती हैं। ट्रैकीड् और वाहिकाएँ नलिकाकार होती हैं। ये पानी और खनिज लवण का ऊर्ध्वाधर संवहन करती हैं। पैरेन्काइमा भोजन का संग्रह करता है और यह किनारे की ओर पानी के पाश्र्वीय संवहन में मदद करता है। फाइबर मुख्यतः सहारा देने का कार्य करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions