Doubtnut Promotions Sticky

जीवन में खेलों का महत्व' इस विषय पर लगभग २०० शब्दों में निबन्ध लिखिए :

Text Solution
Verified by Experts

जीवन में खेलों का महत्व
संकेत बिन्दु-(i) जीवन में खेलों का महत्व, (ii) अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य, (iii) खेल मानसिक तनाव को दूर करते हैं, (iv) चरित्र का निर्माण, (v) उपसंहार।
हमारे जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। पढ़ने-लिखने या मानसिक श्रम के बाद जब बालक या युवा खेल के मैदान में जाता है, तो उसका मन स्फूर्ति एवं उत्साह से भर जाता है। वह हर कार्य को प्रसन्नता से भरकर करने लग जाता है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है।
स्वास्थ्य जीवन की आधारशिला है। स्वस्थ मनुष्य ही अपने मे जीवन सम्बन्धी कार्य को भली-भौँति पृर्ण कर सकते हैं। स्वास्थ्य के सम्बन्ध में प्रसिद्ध लोकोक्ति है, जैसे-' पहला सुख निरोगी काया', 'जान हैं तो जहान है' आदि। यदि स्वास्थ्य मनुष्य का साथ नहीं देता, तो वह अपने कर्तव्यों का पालन सहज रूप से नहीं कर सकता। मनुष्य चाहे जितना भी पौष्टिक या सन्तुलित आहार क्यों न ले ले, वह तब तक शक्ति संवर्द्धन नहीं कर पाता, जब तक खेलकूद व व्यायाम को अपने जीवन का अंग न बना ले। खेलने से माँसपेशियाँ मजबूत होती हैं, रक्त प्रवाह तेज होता है, पाचन शक्ति बढ़ती है, अस्थियाँ मजबूत होती हैं, शरीर का अनावश्यक पदार्थ पसीना बनकर बह जाता है, त्वचा स्वस्थ बनी रहती है, भूख बढ़ती है तथा शरीर सुडौल व सुगठित बन जाता है।
खेलकर प्रसन्नता का अनुभव करना केवल मनुष्यों का ही स्वभाव नहीं है, पशु-पक्षियों को भी किलोल करते हुए देखा गया है। कभी-कभार मदमस्त प्रकृति को भी भिन्न-भिन्न रंग बिखेरते हुए हम देखते हैं। खेल न केवल मानसिक तनाव को दूर करता है बल्कि हमारा मनोरंजन भी करता है। आज अनेक प्रकार की होने वाली खेल स्पर्धाएं इसका प्रमाण हैं। विद्यार्थी के जीवन में भी खेल का विशेष महत्व है। बालक जीवन में घटित होने वाली घटनाओं को खेल भावना से ग्रहण करने में अभ्यस्त हो जाते हैं तथा शिक्षा प्राप्ति में आने वाली बाधाओं को हँसते-हँसते पार कर सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुँच जाते हैं। विद्यार्थी इसके साथ-साथ ही स्वावलंबी व अपने चरित्र का निर्माण करने में भी समर्थ होता है।
खेलकूद से मनुष्य के जीवन में शक्ति का संचार होता है। जीवन में ताजगी और स्फूर्ति मिलती है। प्रत्येक मनुष्य के लिए आज यह आवश्यक हो गया है कि वह अपने आपको खेलों से जोड़कर, जीवन को सहज बनाकर जीने का प्रयास करे। यही सहजता उसके जीवन को ऊपर उठाकर उसे आनंदित जीवन जीने में सहायक होगी।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions