एककोशकीय और बहुकोशकीय जीव का वर्णन करें ?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

बहुकोशकीय - ऐसे जीव जो एक या एक से अधिक कोशिकाओं से मिलकर बने होते है उन्हें बहुकोशकीय कहते है। बहुकोशकीय के निर्माण के लिए कोशिका को एक दूसरे से मिलकर जुड़ना होता है जिससे बहुकोशकीय जीव का निर्माण होता है। बहुकोशकीय जीव को बिना सूक्ष्मदर्शी के भी देखा जा सकता है। सभी जंतु एवं पादप बहुकोशकीय होते है।

एक आश्चर्य की बात यह है कि सभी बहुकोशकीय जीवों का निर्माण एक कोशिका से ही होता है। किसी भी जीव का निर्माण एक निषेचित अण्डे से होता है जो वास्तव में एक कोशिका है। अनिषेचित अण्डा अर्थात जो विकसित होकर जीव का निर्माण करता है। ये निषेचित अण्डा गुणन करता है और इसमें वृद्धि के साथ कोशिकाओं की संख्या बढ़ने लगती है जिससे धीरे धीरे जीव का निर्माण होता है। मुर्गी का अंडा भी एक निषेचित अंडा ही है जिससे चूजे का निर्माण होता है।

एककोशकीय - जीव जिनमे केवल एक ही कोशिका होती है उन्हें एककोशकीय जीव कहते है। अधिकतर एककोशकीय जीवों को देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी की आवश्यकता होती है कुछ एककोशकीय जीव ऐसे भी है जिन्हे खुली आँखों से भी देख जा सकता है। अमीबा और पैरामीशियम एककोशकीय जीव के उदाहरण है। एककोशकीय जीव भी वे सभी क्रियाएँ करते है जो बहुकोशकीय जीव करते है जैसे - भोजन का ग्रहण करना और उसका पाचन करना, श्वसन, उत्सर्जन प्रजनन आदि क्रियाएँ।

बहुकोशकीय जीव में सभी क्रियाओं के लिए कोशिका का विशेष समूह होता है जो उस कार्य को करता है परन्तु एककोशकीय जीवों में सभी कार्य एक ही कोशिका के द्वारा होता है।

Was this answer helpful?460