नात्सियों द्वारा यहूदियों के साथ कैसा बर्ताव किया गया ?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

नात्सियों द्वारा यहूदियों के साथ किया गया बर्ताव इंसानियत की हद से भी कही बुरा और बर्बरता पूर्ण था | यहूदियों पर जुल्म की दास्तान कई चरणों में था जो निम्न है। (i) पहले तो यहूदियों को जर्मनी की नागरिकता से बेदखल किया गया। फिर उनसे कहा गया की उन्हें जर्मनों की बीच रहने का कोई अधिकार नहीं है। कई क़ानूनी उपाय कर उन्हें सरकारी सेवाओं से निकाला गया। उनके व्यवसाय का बहिष्कार हुआ और उनकी सम्पति जब्त कर बिक्री कर दी गई। उनके सम्पतियों को लुटा गया और उनके घर जला दिए गए। (ii) सितम्बर 1941 यहूदियों को हुक्म दिया गया कि वह डेविड का पीला सितारा अपने छाती पर लगा कर रखेंगे। उनके पासपोर्ट, तमाम क़ानूनी दस्तावेजों और घरों के बाहर भी यह पहचान चिन्ह छुपा दिया गया। उन्हें घेटो बस्तियों में कष्टपूर्ण और दरिद्रता की स्थिति में रखा जाता था | (iii) समूचे यूरोप के यहूदी मकानों, यातना गृहों और घेटों बस्तियों में रहने वाले यहूदियों को मालगाड़ियों में भार-भार कर मौत के कारखानों में लाया जाने लगा। उनगे गैस चैम्बरों में झोंक दिया जाता था |

Was this answer helpful?500
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न