महासागरीय खनिज पर टिप्पणी लिखें|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

महासागरों में मिलने वाले प्रमुख खनिज निम्नलिखित है खनिज तेल- यह महासागरों से प्राप्त होने वाला सबसे महत्त्वपूर्ण संसाधन है। विश्व के 40 प्रतिशत खनिज तेल भण्डार समुद्री नितल में हैं। विश्व के अनेक देश समुद्रों से तेल प्राप्त कर रहे हैं। भारत में भी समुद्र तट से 150 किमी दूर बोम्बे हाई पर 2000 मीटर की गहराई से तेल निकाला जा रहा है। फास्फेट- खनिज से युक्त असंगठित तलछटी निक्षेप को फास्फेट कहते हैं। महीसागरों में यह सामान्यतः गाँठों के रूप में मिलता है। मैंगनीज इसकी गाँठों से उतना ही निकिल तथा ताँबा प्राप्त होता है जितना ही स्थलीय संसाधनों से प्राप्त हो सकता है। यह प्रशान्त महासागर में सबसे अधिक पाया जाता है। नमक- समुद्रों से प्राप्त होने वाला एक महत्त्वपर्ण खनिज है महासागरीय जल खारा होता है। इसमें घुले लवणों की मात्रा 3.5 प्रतिशत होती है। कुल लवणों का 78 प्रतिशत सोडियम क्लोराइड (खाने योग्य नमक) होता है। जिसे वाष्पीकृत करके खाने का नमक बनाया जाता है। विश्व में प्रतिवर्ष 200 मिलियन डॉलर मूल्य का नमक बनाया जाता है। अन्य खनिज अन्य खनिज संसाधनों में रेत, बजरी, सोना, प्लेटिनम, टिन, मैग्नेटाइट, लोहा, टंग्स्टन, थोरियम महत्त्वपूर्ण हैं। I

Was this answer helpful?118
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न