रिंडरपेस्ट क्या है? वर्णन करें।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

रिंडरपेस्ट पशुओं में फैलने वाला प्लेग रोग है। यह रोग अफ्रीका में 1880 के दशक के आखिरी वर्षों में फैला। उस समय पूर्वी अफ्रीका में एरिट्रिया पर हमला कर रहे इतालवी सैनिक का पेट भरने के लिए एशियाई देशों से जानवर लाए जाते थे। यह बीमारी ब्रिटिश औपनिवेशिक एशियाई देशों से आए उन्ही जानवरों के जरिए यहां पहुंची थी। अफ्रीका के पूर्वी हिस्से से महाद्वीप में दाखिल होने वाली यह बीमारी जंगल की आग की तरह पश्चिमी अफ्रीका की तरफ बढ़ने लगा। 1892 ई॰ में अफ्रीका के अटलांटिक तट तक जा पहुंची। 5 साल बाद यह केप (अफ्रीका का धुर दक्षिणी हिस्सा) तक भी पहुंच गई। इस रोग ने अपने रास्ते में आने वाले 90% में मवेशियों को मौत की नींद सुला दी। इस बीमारी से लोगों की आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा।

Was this answer helpful?580