औद्योगिक क्रांति से होने वाले परिवर्तन के बारे में व्याख्या करें।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

औद्योगिक क्रांति से होने वाले परिवर्तन उत्पादन के लिए जो कार्य पहले हाथ से किए जाते थे वे अब शक्तिचालित यंत्रों से किए जाने लगे। इस्पात की बढ़ती माँग की पूर्ति के लिए इस्पात बनाने के कारखाने खोले जाने लगे। कृषि कार्यों में शक्ति चालित मशीनों का प्रयोग होने के कारण छोटे-छोटे खेतों के स्थान पर बड़े-बड़े फार्मों में खेती की जाने लगी। पूँजी का उपयोग बढ़ने के कारण बैंकिंग पद्धति का विकास हुआ। वाष्प चालित इंजन और यंत्र चालित जहाजों के कारण यातायात में अमूल परिवर्तन हो गया। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि हेतु संगठित व्यापार तंत्र विकसित किया गया। कम मानव श्रम एवं अधिकतम उत्पादन के सिद्धांत को अपनाया गया।

Was this answer helpful?544
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न