राज्यपाल की नियुक्ति एवं शक्तियों की विवेचना कीजिए।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। उसकी नियुक्ति 5 वर्ष की अवधि के लिए की जाती है, लेकिन वह अपने उत्तराधिकारी के पद ग्रहण करने तक अपने पद पर बना रह सकता है। राज्यपाल को उसकी कार्य अवधि 5 वर्ष पूर्व भी राष्ट्रपति के द्वारा हटाया जा सकता है या एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरण किया जा सकता है। राज्यपाल यदि चाहे तो समय से पूर्व भी स्वयं अपना पद त्याग सकता है। राज्यपाल की शक्तियाँ और कार्य-संविधान के द्वारा राज्यपाल को पर्याप्त और व्यापक शक्तियाँ प्रदान की गई हैं। राज्य में राज्यपाल की वही स्थिति है, जो केंद्र में राष्ट्रपति की है।

Was this answer helpful?606