Doubtnut Promotions Sticky

टोपी शुक्ला' कहानी हमें क्या संदेश देती है? भारतीय समाज के लिए यह कैसे लाभकारी हो सकता है? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

टोपी शुक्ला कहानी हमें हमारी परम्परा सभ्यता के अनुसार भारत की विविधता में एकता को और जोड़ने का संदेश देती है। जाति और धर्म से ऊपर उठकर एक साथ रहने का संदेश देती है। इन्सान में इन्सानियत होनी चाहिए धर्म जाति भगवान ने नहीं बनाई यह हमने बनाई है। हमें परस्पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखना चाहिए। धर्म कोई मायने नहीं रखता। व्यक्ति का व्यवहार सम्मानजनक होना चाहिए। पाठ के अनुसार हिन्दु-मुस्लिम के बीच की खाई को बढ़ाया गया है जो गलत है। बच्चों के प्यार में कोई धर्म आड़े नहीं आता दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं दोनों एक दूसरे पर जान देते हैं मित्रता और आत्मीयता जाति और भाषा के बंधनों से परे होते हैं। लेकिन हमारी पुरानी रंजिश ने इन दोनों को मिलने नहीं दिया जो हमारे समाज के लिए लाभकारी नहीं है और न हीं हो सकते हैं। मिल-जुड़कर रहना हमारी परम्परा रही है। संगठित व शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण में सहायक है। सांप्रदायिक विवाद को रोकने तथा सहिष्णुता बढ़ाने में भी सहायक है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions