Doubtnut Promotions Sticky

रूढ़ियाँ जब बंधन बनने लगें तो उनका टूट जाना क्यों अच्छा है? कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि रूढ़ियाँ तोड़ने के लिए तताँरा-वामीरो को क्या त्याग करना पड़ा।

Text Solution
Verified by Experts

रूढ़ियाँ जब बंधन बनने लगें तो उनका टूट जाना ही अच्छा है यह जीवन का सत्य है यही तताँरा-वामीरो के साथ हुआ। रूढ़ियों का अर्थ है ऐसा बंधन जिससे लोकहित होने के बजाय अहित होता है। जो परंपरा लोगों के विकास आनंद और इच्छा-पूर्ति में बाधा बन कर जीवन में संकट बढ़े वही रूढ़ि है। समय अनुसार इन रूढ़िवादी परम्परा को बदलना आवश्यक है। इसका मुख्य कारण यह है कि समय निरंतर परिवर्तनशील रहता है और ऐसे समय में यह रूढ़ियाँ हमें सदा पीछे रखती है। हमें बंधनों में जकड़कर हमारी प्रगति की राह के रोड़े अटकाती हैं। इससे व्यक्ति की स्वतन्त्र सत्ता समाप्त हो जाती है। लेखक के अनुसार व्यक्ति की स्वतन्त्रता व समाज के लिए इन परंपरागत रूढ़ियों व मान्यताओं का दूर जाना ही अच्छा है। यही कारण रहा कि दोनों को जीवन में बहुत कुछ त्याग करना पड़ा। यह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे तताँरा के गाँव के आयोजन में वामीरो की तलाश थी तभी वामीरो दिखाई दी तक तक ततौरा को देखकर वह रो पड़ी। तताँरा को समझ जब तक आता उसकी माँ वहाँ पहुँच गई और क्रोधित हो उठी तताँरा को अपमानित किया। तारा यह सहन न कर पाया उसने क्रोध में अपनी तलवार से जमीन को दो भागों में बाँट दिया और स्वयं सागर की लहरों में विलीन हो गया। ऐसा कहा जाता है कि तताँरा ज़मीन व जीवन का त्याग करना पड़ा। इस प्रकार दोनों को प्रेम व प्राणों का बलिदान करना पड़ा।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions