Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय लोकतंत्र की प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए। (उत्तर 100 - 125 शब्दों में दें । )

Text Solution
Verified by Experts

भारतीय लोकतंत्र की दो महत्वपूर्ण चनौतियाँ निम्लिखित है -
1 राजनीति में अपराधी तत्वों का प्रवेश - संसद अथवा विधानसभाओं मैं आपराधिक पृष्भूमि वाले प्रतिनिधि के रूप में चुनकर आ रहे है जिससे संसदीय शासन से सफल संचालन में बाधा पहुँची है।
(i) आपरधिक पृष्भूमि वाले व्यक्तियों को चुनावी टिकट नहीं दिया जाय।
(ii) कानून बनाकर आपराधी तत्वों को संसद अथवा विधानसभाओं में प्रवेश करने से रोकना चाहिए।
(ii) जनता को भी ऐसे प्रतिनिधियों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
2. भ्रष्टाचार - भारतीय लोकतंत्र में भ्रष्टाचार को सभी लोकतांत्रिक समस्याओं की जननी कहा जाय तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
राजनीतिक में धन - बल का वर्चस्व, योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं होना , जनता के द्वारा चुनी सरकार से जनता का ही त्रस्त रहना - इन सभी समस्याओं की जड़ में राजनीति तथा प्रशासन में फैला हुआ भ्रष्टाचार ही है।
निराकरण के कुछ उपाय -
1. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति की जानकारी के संदर्भ में पूर्ण कड़ाई।
2. जिला एवं पंचायत स्तर पर सरकारी काम-काज पर नजर रखने की व्यवस्था।
3. राजनेताओं की स्थानांतरण एवं प्रशासनिक दखलंदाजी के सन्दर्भ में युक्तिसंगत व्यवस्था।
4. जन -जागरूकता - क्योंकि जनता की गाढ़ी कमाई का हिस्सा ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions