Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :
'अहिंसा में आस्था का स्थान महत्त्वपूर्ण होता है" स्पष्ट कीजिए

Text Solution
Verified by Experts

किसी भी कार्य की सफलता इस बात पर निर्भर होती है कि कार्य करने वाले व्यक्ति की उसमें कितनी आस्था है। यदि व्यक्ति की अपने जीवन-उद्देश्य में प्रबल आस्था हो, तो वह कोई भी कार्य सफलतापूर्वक कर सकता है। यही सिद्धान्त अहिंसा के बारे में भी लागू होता है। अहिंसा, विश्व का एक सबसे शक्तिशाली औजार है, लेकिन इसके काम के तरीके आसानी से स्वीकृत नहीं किए जा सकते। इसलिए अहिंसा में आस्था बनाए रखने के लिए अन्य क्रियाओं की अपेक्षा ज्यादा प्रयास को आवश्यकता होती है। जिस प्रकार हम आस्था के सहारे ईश्वर पर भरोसा करते हैं, उसी प्रकार हमें आस्था के सहारे अहिंसा में विश्वास करना पड़ता है। प्रबल आस्था के कारण ही अहिंसा अपना पूरा प्रभाव दिखा सकती है। इस कारण, हिंसा में आस्था का स्थान महत्त्वपूर्ण होता है

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions