Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए
मदर टेरेसा ने मिशनरी ऑफ चैरिटी की स्थापना क्यों की

Text Solution
Verified by Experts

मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1890 में मक्दूनिया के एकोप्जे में हुआ था। उन्होंने अपनी बारह वर्ष की आयु में ही 7 मिशनरी बनना तय किया था। निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली विभूतियों में मदर टेरेसा एक हैं। 19 वर्ष की आयु में एग्रेस नन के रूप में कलकत्ता आयी। मानवता की सच्ची सेविका हैं मदर टेरेसा। उन्होंने 'मिशनरी ऑफ चॅरिटी' नामक संस्था की स्थापना कोलकता में की। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए सन् 1947 में कोलकाता में एक स्कूल खोला। इसके उपरान्त उन्होंने 'निर्मल हृदय' नामक एक धर्मशाला की स्थापना की, जिसमें असहाय लोगों की मदद की जाने लगी। मदर टेरेसा ने मरीजों के लिए अस्पताल खोले। जो मरीज मरणासन्न अवस्था में होते थे, उनको मदर टेरेसा शहर भर से ढूँढ़कर निकालती, उनके जैसा सेवा-भाव, समर्पण का भाव मिलना दुर्लभ है। उन्होंने मरणासन्न लोगों की सेवा की, वे घर-घर जाकर असहायों में खाना, दवाएँ तथा कपड़े बाँटती थीं। उन्होंने तन-मन से पीड़ितों की सेवा की। अनाथ बच्चों के लिए भी संस्था खोली
इस प्रकार मदर टेरेसा ने रोगियों, वृद्धों, भूखे और गरीबों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए 'मिशनरी ऑफ चैरिटी' की स्थापना की और समर्पण भाव से सेवा करती रहीं

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions