Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए
नियोजित तरीके से कार्य करने वाले कौन-सा आनन्द नहीं उठा पाते

Text Solution
Verified by Experts

खोई हुई वस्तु की खोज' इस पाठ में लेखक 'लक्ष्मीकान्त झा' सबको एक बार ऐसे अनुभव का आनन्द लेने की सलाह देते हैं कि अगर कोई वस्तु खो गई हो तो उसे ढूँढ़ते समय कोई पहले की खोई हुई वस्तु भी मिल जाती है, उससे एक विशेष आनन्द का अनुभव होता है
लेखक की वस्तुएँ अक्सर खो जाती हैं। वे वस्तुएँ सँभालकर नहीं रखते और उन्हें वह खोजनी पड़ती हैं। लोग हमेशा उन्हें वस्तुएँ सँभालकर रखने के उपदेश देते रहते हैं। तब लेखक ऐसे उपदेशों को सुनकर भी अनसुना कर देते हैं। उन्हें उपदेश देने वालों के प्रति दया आती है। लेखक के मतानुसार लोग लम्बी आयु के लिए किताबों में अनेक प्रकार के उपाय पढ़ते हैं, परन्तु उन उपायों का पालन कोई भी नहीं करता है, उसी प्रकार वस्तुएँ सहेजने के बारे में उन्हें दिये गये उपदेश वे नहीं सुनते हैं।
एक बार लेखक ने नई पुस्तक खरीदी थी, जो दूसरे ही दिन खो गई थी। उसे खोजते समय घर का सारा सामान लेखक ने इधर-उधर बिखेर दिया था। अंत में निराश होकर लेखक पुस्तक-विक्रेता के पास दूसरी पुस्तक खरीदने जाते हैं, तब उन्हें पता चलता है कि वे पुस्तक की कीमत तो चुका आये थे, परन्तु पुस्तक वहीं पे छोड़ आये थे तब भी लेखक बहुत खुश होते हैं। लेखक कहते हैं किसी खोई हुई वस्तु को ढूँढ़ते समय लाभ होता है, कि उसे ढूँढ़ते समय पहले खोई वस्तु मिल जाती है। लेखक कहते हैं, तब मन में अपार आनन्द होता है। जो लोग नियोजित तरीके से अपना कार्य करते हैं जिनके काम क्रम से, नियम से होते हैं, जो अपनी वस्तुएँ सँभालकर रखते हैं, उन्हें यह अपार आनन्द कभी नहीं मिल पाता है। लेखक इस पाठ में सभी पाठकों को इस अपार आनन्द का अनुभव लेने की सलाह देते हैं

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions