Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लघु कथा लिखिए-(100 से 120 शब्दों में)
संकेत बिन्दु :
एक नगर में एक कुत्ता .............. नगर में अकाल का पड़ना ............. कुत्ते का अपने नगर को छोड़कर अन्य नगर में चले जाना......... वहाँ के कुत्तों द्वारा उसे वहाँ न रहने देना ........... परदेशी कुत्ते का बहिष्कार ........... कुत्ते का वापस अपने नगर लौटना ............. साथी कुत्ते को सारा वृत्तांत सुनाना। ............. परदेश में सौ सुख मिलें तो भी अपना देश, अपना देश ही है।

Text Solution
Verified by Experts

एक नगर में एक कुत्ता रहता था। उसके दिन बड़े मजे से गुज़र रहे थे। यार-दोस्तों के साथ गपशप, इधर उधर घूमना, सैर-सपाटा करना, यही उसकी ज़िन्दगी थी, किन्तु समय का चक्र कब घूम जाए, कोई नहीं जानता। एक वर्ष नगर में वर्षा नहीं होने से वहाँ अकाल की स्थिति पैदा हो गई। सभी को अपने गुजर-बसर की चिन्ता होने लगी। कुछ जानवर भूख-प्यास से मर भी गए। कुत्ते ने सोचा कि अगर यही स्थिति रही तो उसकी मृत्यु भी निकट है। यह सोचकर कि मरने से अच्छा है कि किसी और नगर में जाकर रहा जाए। यह सोचकर वह दूसरे नगर की तरफ चल दिया। चलते-चलते वह एक अन्य नगर में पहुँचा। वहाँ पहुँचकर उसने देखा कि वहाँ बड़ी खुशहाली है। यह देख उसने वहीं रहने का मन बना लिया, किन्तु किसी बाहरी कुत्ते के आने की खबर नगर के कुत्तों में तेजी से फैल गई। उन्होंने तुरन्त एक सभा बुलाई और उस कुत्ते को वह शहर छोड़कर जाने का ओदश दिया। उसने नगर के कुत्तों से वहीं रहने के लिए प्रार्थना की, लेकिन किसी ने उसकी प्रार्थना नहीं सुनी और मार-मारकर उसका बुरा हाल कर दिया। इससे कुत्ते की हालत बहुत खराब हो गई। अब वह सोचने लगा इससे तो अच्छा अपना नगर था, जहाँ लोग प्यार से रहते हैं। उसने तुरंत ही इस शहर को छोड़ने का निश्चय कर लिया। शिक्षा-सुख-सुविधाओं के लिए अपना देश छोड़ना घातक होता है क्योंकि परदेश में प्रेम नहीं मिलता।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions