Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लघु कथा लिखिए-(100 से 120 शब्दों में)
संकेत-बिन्दु :
भोजन की तलाश में सियार ............ धोबी के नील के ड्रम में गिरना ......... नीले रंग का लाभ उठाने की सोचना ............ जंगल का नया राजा बन जाना .......... सभी जानवरों का उसकी आज्ञा मानना, सेवा करना .......... सियार को घमंड होना ....... एक दिन सियारों का हुऔं-हुऔं करना ............. रँगै सियार का भी आवाज़ मिलाना ........... पोल-पट्टी खुल जाना ............. शेर के हाथों उसका मारा जाना।

Text Solution
Verified by Experts

एक सियार था। भोजन की तलाश में भटकता हुआ वह एक गाँव के पास जा पहुँचा। गाँव के कुत्ते उसे देखकर भौंकने लगे। सियार उनसे बचने के लिए गाँव की ओर भागा। भागते-भागते वह एक धोबी के घर में घुस गया और आँगन में रखे नील के पानी से भरे ड्रम में गिर पड़ा। उसका पूरा शरीर नीले रंग का हो गया। सियार बरतन से बाहर निकला तो उसे खुद को देखकर बड़ा अजीब लगा। तभी उसके दिमाग में एक तरकीब आई। वह बेधड़कर होकर अकड़ता हुआ धोबी के घर से बाहर निकला। कुत्तों ने नीले रंग का ऐसा जानवर पहले कभी देखा नहीं था। वह डरकर इधर-उधर हो गए। सियार जंगल में पहुँचा तो सभी जानवरों ने उसे आश्चर्य से देखा। सियार बोला, ईश्वर ने मुझे तुम्हारा राजा बनाकर भेजा है। आज से सभी जानवर मेरी आज्ञा का पालन करेंगे। उस दिन से सभी उसकी आज्ञा का पालन करने लगे। यहाँ तक कि शेर भी उसकी सेवा करने लगा। धीरे-धीरे सियार बड़ा घमंडी हो गया और जानवरों के साथ-साथ वह अन्य सियारों का भी अपमान करने लगा। झूठे घमंड में वह यह भूल गया कि वह भी एक सियार ही है। एक दिन रात को बहुत से सियार मिलकर हुआँ-हुआँ चिल्लाने लगे। रँगा सियार उनकी आवाजें सुनकर अपने आप को रोक न पाया और उनकी तरह ही मुंह ऊपर करके हुआँ-हुआँ करने लगा। जंगल के जानवर तुरन्त उसे पहचान गए। शेर गुस्से से उस पर झपट पड़ा और एक ही बार में उसका काम तमाम कर दिया।
शिक्षा-कपट का फल बुरा होता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions