Doubtnut Promotions Sticky

'कर चले हम फिदा.....' कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित गीत
वीर-सैनिकों के हृदय के भावों की मार्मिक अभिव्यक्ति
साथी-सैनिकों एवं देशवासियों से देश की आन-बान-शान को बनाए रखने की अपेक्षा
सैनिकों को अपने कार्यों पर गौरव की अनुभूति
देश को सुरक्षित रखने का संकल्प
देश की सुरक्षा का दायित्व नई पीढ़ी को सौंपना
देश के प्रति कुर्बानियों की राह पर चलने वाले काफिलों के बनते रहने की कामना।
भारतीय वीर सैनिकों में देश की सुरक्षा के लिए जोश भरना तथा देशवासियों के मन में देशभक्ति की भावना भरना इस कविता का उद्देश्य है। देश के लिए बलिदान होने वाला सैनिक अपने साथियों को बताता है कि उसने तथा उसके काफिले के अन्य सैनिकों ने भीषण कष्ट और संकट सहन करके भी शत्रुओं के साथ मुकाबला किया। वे लड़ते-लड़ते शहीद हो गए, मरते दम तक उन्होंने संघर्ष किया। वह अपने अन्य सैनिक साथियों को कहता है कि वे भी देश की धरती को दुल्हन मानकर उस पर फिदा हो जाएँ। वे इसकी सुरक्षा के लिए खून की नदी बहा दें। देश के लिए मरने का अवसर कभी-कभी आता है। अतः वे नए-नए काफिले सजाकर शत्रु के साथ संघर्ष करें। उनके होते हुए कोई भी शत्रु देश की सीमाओं में प्रवेश न कर सके। वे शत्रु रूपी रावण के संहार के लिए राम-लक्ष्मण की भाँति संघर्ष करें।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions