कर चले हम फिदा' कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

इस कविता में देशभक्ति की भावना को प्रतिपादत किया गया हैं। इस कविता को पढ़कर हमें अपने देश के सैनिकों पर गर्व होता है। इन सैनिकों ने अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए देश की रक्षा हेतु अपना अमर बलिदान दिया। मरतेदम तक वे देश रक्षा के प्रयासों में लगे रहे और अपनी इस धरोहर को अपने साथियों को सौंपकर वीरगति को प्राप्त हुए। देश की धरती अत्यंत पवित्र है। हम सभी को मिलकर इस देश की रक्षा करनी है। इस देश की रक्षा में अनेक सैनिकों ने अपना रक्त बहाया है। हिमालय हमारे देश के मान-सम्मान का प्रतीक है। हमें किसी भी हालत में इसके सिर को झुकने नहीं देना है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions