Doubtnut Promotions Sticky

'तोप' कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में प्रयुक्त तोप अंग्रेज़ी शासन की निरंकुशता/शक्ति का प्रतीक, शक्ति पर अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि शक्ति स्थायी नहीं होती, तोप अब शक्तिहीन, प्रदर्शन की वस्तु मात्र, शक्ति को विनाश में नहीं सृजन में लगाना सार्थक, इतिहास में की गई गलतियों से सीख लेकर भविष्य में सजग और सतर्क रहने की प्रेरणा।
.तोप. कविता शस्त्र-शक्ति और बलपूर्वक दमन का विरोध करती है। इसमें बताया गया है कि तोपों, तलवारों से जनता की आवाज़ को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, हमेशा के लिए नहीं। जनता का विद्रोह समय आने पर बड़ी-बड़ी तोपों का मुँह बन्द कर देता है, बड़े-बड़े अत्याचारियों को उखाड़ फेंकता है। तब ये तोप बच्चों के खिलौने बन जाती है और इनकी व्यर्थता का उपहास उड़ाया जाता है। .तोप. कविता द्वारा भारतीयों को अपनी स्वतंत्रता के महत्त्व को समझते हुए भारतीय क्रांतिकारियों द्वारा दिए गए बलिदान से प्ररेणा ग्रहण करनी चाहिए। इतिहास में की गई गलतियों से सीख लेकर भविष्य में सजग और सतर्क रहते हुए गलतियों को दोबारा नहीं दोहराना चाहिए।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions