Doubtnut Promotions Sticky

'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

वर्षा ऋतु में हो रहे प्राकृतिक परिवर्तन/सौंदर्य का चित्रण
पर्वत, पुष्प, तालाब, झरनों और वृक्षों के मनोरम बिंब
मूसलाधार वर्षा के कारण दृश्य का ओझल होना, झरनों का स्वर शेष रह जाना
शाल के वृक्षों का ज़मीन में फँसा हुआ प्रतीत होना
जलवाष्प रूपी धुंए के छाने से तालाब जलता हुआ-सा प्रतीत होना।
पर्वत प्रदेश में पावस नामक कविता में कवि ने वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों व उनके सौन्दर्य का चित्रण किया है। पुष्प, तालाब, झरनों और वृक्षों का मनोरम दृश्य बिंब उपस्थित किया है। साल के वृक्ष ऐसे लगते हैं मानो ज़मीन में धंस गए हो, तेज मूसलाधार वर्षा के कारण सारा दृश्य ओझल हो जाता है केवल झरने का स्वर आता सुनायी देता है। तालाब से उठता कोहरा देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि तालाब में आग लग जाने से उसमें से धुआँ उठ रहा है। कभी बादलों के छा जाने पर पर्वत बादल रूपी पंख लगाकर उड़ता जान पड़ता है। ये सभी नज़ारे अद्भुत लगते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions