Doubtnut Promotions Sticky

मृदा प्रदूषण के मुख्य स्रोतों का वर्णन कीजिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्राकृतिक जल के मुख्य स्रोत निम्नलिखित हैं -
1. वर्षा का जल - यह प्राकृतिक जल का सबसे शुद्ध रूप है। वर्षा का जल स्वाद रहित होता है। फिर भी, पृथ्वी तक पहुँचने के दौरान वर्षा के जल में वायु में उपस्थित ऑक्सीजन, नाइट्रोजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड जैसी कुछ गैसें घुल जाती हैं। पृथ्वी की सतह पर पहुँचने वाला वर्षा का जल अशुद्ध होता है।
2. झरनों या कुओं का जल - वर्षा का जल रिसकर पृथ्वी के नीचे चला जाता है। इस प्रकार वर्षा का जल भू-तल से बहुत . नीचे संगृहीत हो जाता है। यह भूमिगत जल काफी साफ होता है। इसमें बहुत कम निलंबित ठोस उपस्थित होते हैं।
3. नदियों का जल – पहाड़ों पर पड़ी बर्फ जब पिघलती है तो पानी बन जाता है। पहाड़ों से यह पानी नदियों में आता है। इस जल में पर्याप्त मात्रा में निलंबित मिट्टी के कण विद्यमान होते हैं। नदियों के पानी का प्रयोग सिंचाई के लिए किया जाता है।
4. समुद्रीय जल - समस्त नदियों का पानी अंततः समुद्र में पहुँचता है। जहां नदी समुद्र से मिलती है, उस स्थान पर नदी द्वारा लाई गई मिट्टी तथा तलछट एकत्रित हो जाते हैं। नदियों के जल में घुले पदार्थ विशेषकर लवण समुद्र के पानी में पहुँच जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions