Doubtnut Promotions Sticky

धूम कोहरा क्या है? इसके कुप्रभाव बताओ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

धुएँ तथा धूलकणों का कोहरे में उपस्थित जल की बूंदों के साथ संयोग होने से धूम कोहरा बनता है। इसमें घरों, कारखानों तथा वाहनों में प्रयुक्त ईंधनों के दहन में बनी विषैली गैसें भी मिली होती हैं।
धुआँ तथा धूल + कोहरा तथा विषैली गैसें → धूम कोहरा
धूम कोहरे में उपस्थित विषैली गैसें सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) या परऑक्सी ऐसिटिल नाइट्रेट (PAN) होती है। यह धूम कोहरा वायुमंडल में ऊँचा नहीं उठता, परंतु महासागर के ऊपर एक प्रकार का बादल बना देता है। यह सामान्यतः शीतकाल में अधिक बनता है।
कुप्रभाव - धूम कोहरे के कुप्रभाव निम्नलिखित हैं -
(1) यह यातायात में बाधा डालता है क्योंकि इसके कारण बहुत कम दूरी तक दिखाई देता है।
(2) यह आँख, नाक तथा गले में जलन उत्पन्न करता है।
(3) धूम कोहरा उन सभी जीवों के लिए हानिकारक है, जिनके शरीर में यह सांस द्वारा प्रवेश कर सकता है। इससे दमा व हृदय संबंधी रोग उत्पन्न हो जाते हैं।
(4) पौधों की वृद्धि तथा विकास पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions