Doubtnut Promotions Sticky

क्या होगा यदि वायुमंडल से ओज़ोन परत लुप्त हो जाए?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पृथ्वी की सतह से 15 कि०मी० की ऊँचाई पर ओज़ोन ( O 3 ) की परत है। यह ऊँचाई के साथ-साथ मोटी होती जाती है। 23 कि०मी० की ऊँचाई पर यह सबसे अधिक मोटी है। यह परत सूर्य के प्रकाश में उपस्थित पराबैंगनी प्रकाश को अवशोषित कर लेती है। यह पराबैंगनी प्रकाश जीवों में त्वचा कैंसर उत्पन्न कर देता है। इसलिए यदि वायुमंडल से ओजोन परत लुप्त हो जाए तो एक रक्षात्मक आवरण समाप्त हो जाएगा। हानिकारक पराबैंगनी प्रकाश हम तक पहुँचकर हममें व अन्य जीवों में त्वचा कैंसर उत्पन्न कर देगा। इससे वायुमंडल को भारी नुकसान होगा। साथ ही पराबैंगनी विकिरण मोतियाबिंद और ताप दाह रोग का कारण बनेगा। पेड़-पौधों की कोशिकाओं का विभाजन भी रुक जाएगा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions