Doubtnut Promotions Sticky

पृथ्वी पर जल-चक्र का वर्णन करो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पृथ्वी पर लगभग 3/4 भाग जल से ढका हुआ है। समुद्र, नदियों तथा तालाबों आदि का जल वाष्पित होकर वायु में मिलता रहता है। ये जलवाष्प वायु में उपस्थित सूक्ष्म धूलकणों के चारों ओर एकत्रित होकर बूंदे बनाते हैं। इन बूंदों के समूह बादल कहलाते हैं। ये बादल वर्षा के रूप में पृथ्वी पर गिरते हैं। वर्षा के जल का कुछ भाग पृथ्वी के अंदर चला जाता है, जो किसी कठोर चट्टान के ऊपर एकत्रित हो जाता है, जिसे भूमिगत जल कहते हैं। वर्षा के जल का कुछ भाग पौधे ग्रहण कर लेते हैं तथा कुछ भाग वाष्प बनकर पुनः वायुमंडल में चला जाता है। कभी-कभी वर्षा का जल नदी के रूप में बहने लगता है। ये नदियाँ पुनः समुद्र में गिर जाती हैं। जहाँ पर ताप बहुत कम होता है, वहाँ जल भूमि पर बर्फ के रूप में गिरता है। इस प्रकार जल का यह चक्र चलता रहता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions