Doubtnut Promotions Sticky

जल के विभिन्न उपयोग लिखो। जल के स्रोतों के नाम लिखो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जल के उपयोग सभी जीवों, पौधों तथा जंतुओं को जीवित रहने के लिए जल आवश्यक है। इसके उपयोग निम्नलिखित हैं-
(1) जल का प्रमुख उपयोग पीने के रूप में होता है।
(2) जल का उपयोग कपड़े धोने, नहाने, भोजन बनाने तथा दैनिक जीवन के अनेक अन्य कार्यों की पूर्ति के लिए होता है।
(3) जल का उपयोग निर्माण कार्यों में होता है। औद्योगिक बॉयलरों में भाप बनाने हेतु भी जल का उपयोग होता है।
(4) जल का उपयोग नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिए होता है।
(5) जल का उपयोग टरबाइनों को घुमाकर जल विद्युत उत्पन्न करने में होता है। इसका उपयोग जल विद्युत शक्ति केंद्रों तथा नाभिकीय शक्ति केंद्रों में विद्युत शक्ति उत्पन्न करने के लिए माप बनाने हेतु भी होता है।
(6) अनेक औद्योगिक प्रक्रियाओं में जल विलायक के रूप में उपयोग होता है।
(7) कारों तथा ट्रकों के रेडिएटरों में जल का उपयोग प्रशीतक के रूप में होता है।
(8) हाइड्रोजन तथा प्रोड्यूसर गैस, जिनमें भाप का इस्तेमाल होता है, जैसे कुछ ईंधन जल से ही प्राप्त किए जाते हैं।
जल के स्त्रोत-जल के विभिन्न स्रोत वर्षा, झीलें, नदियाँ, समुद्र, बर्फ के पहाड़, कुएँ, नलकूप तथा हैंडपंप हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions