Doubtnut Promotions Sticky

वर्टीबेटा का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

वर्टीब्रेटा, संघ कोर्डेटा का उपसंघ है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(i) सिर पूरी तरह से विकसित होता है।
(ii) तंत्रिका तंत्र काफी विकसित होता है और दिमाग काफी जटिल होता है।
(iii) नोटोकॉर्ड भ्रूणीय अवस्था में होती है। बाद में नोटोकॉर्ड जुड़े हुए कशेरुकाओं में परिवर्तित हो जाती है।
(iv) विकसित प्राणी श्वसन फेफड़ों द्वारा करते हैं। जलीय प्राणी में श्वसन गिल्स के द्वारा होता है।
(iv) विकसित प्राणी श्वसन फेफड़ों द्वारा करते हैं। जलीय प्राणी में श्वसन गिल्स के द्वारा होता है।
(v) फिन्स उपस्थित होती हैं।उपसंघ वर्टीब्रेटा को सात भागों में बाँटा गया है
(i) साइक्लोस्टोमेटा- ये सबसे प्राचीन कशेरुकी प्राणी होते हैं तथा परकोशी होते हैं जो कि मछलियों के रक्त को चूसते हैं। इनका हृदय दो चैम्बर (भागों) में विभाजित होता है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं कि इसमें अस्थियाँ नहीं पाई जाती हैं। इसका मुँह बिना ज़बड़े का होता है। उदाहरण - पेट्रोमाइजॉन (लैम्परे)।
(ii) कोंडियोथाइज- इनमें अधिकांश प्राणी समुद्री होते हैं जिनकी लम्बाई 10 मी. से 20 मी. तक होती है। इनकी त्वचा शल्कों से ढकी हुई होती है, ये श्वसन गिल्स के द्वारा करते हैं। इनका हृदय दो चैम्बर (भागो) में विभाजित होता है। उदाहरण—टॉरपीडो (विद्युत)।
(iii) ओस्टियोथाइज- यह सभी प्रकार के जल में पाई जाती है। इनके शरीर का आकार 1 सेमी. से 4 सेमी. तक होता है। इनका शरीर स्पिंडल की तरह तथा अस्थितंत्र मजबूत होता है। इनके शरीर पर शल्क पाए जाते हैं। इनका मुँह ऊपर की तरफं पाया जाता है। उदाहरण-उड़न मीनन|
(iv) एम्फिबिया एम्फिबिया वर्ग के प्राणी मृदु जल में पाए जाते हैं। इनका रक्त ठंडा होता है। ये गिल्स, फेफड़े तथा त्वचा से श्वसन क्रिया करते हैं। इनका हृदय तीन चैम्बर (भागो) में विभाजित होता है। उदाहरण-मेढक तथा टोड।
(v) रेप्टीलिया-ये जन्त मुख्यतः भमि पर रहने वाले होते हैं। इनके शरीर पर शल्क पाए जाते हैं। ये केवल फेफड़ों द्वारा ही श्वसन क्रिया करते हैं। इनका हृदय चार चैम्बर (भागो) में विभाजित होता है। उदाहरण—गिरगिट तथा भित्ति छिपकली।
(vi) एवीज (पक्षी)-इस वर्ग की प्रमुख विशेषता है कि शरीर नुकीला एवं पंखों से ढंका होता है। इनकी अस्थियाँ खोखली होती हैं। इनकी मांसपेशियाँ उड़ने के लिए मजबूत होती हैं। दिमाग अच्छी तरह विकसित होता है तथा मुँह पर चोंच होती है। उदाहरण—कबूतर, मोर।
(vii) मैमेलिया- इस वर्ग के प्राणी जमीन पर रहने वाले होते हैं तथा लगभग सभी जगह पाए जाते हैं। इनके शरीर पर बाल पाए जाते हैं तथा श्वसन क्रिया फेफड़ों द्वारा होती है। इनका हृदय चार चैम्बर (भागो) में विभाजित होता है। इनका रक्त गर्म होता है तथा दिमाग पूरी तरह विकसित होता है। उदाहरण मानव, हाथी।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions