Doubtnut Promotions Sticky

वनस्पति जगत का विस्तृत वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

इस जगत में सभी हरे पौधों को रखा गया है जो कि अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। इसमें प्रजनन लैंगिक एवं अलैंगिक दोनों प्रकार के पाए जाते हैं। वनस्पति जगत को दो भागों में विभाजित किया गया है
(i) अपुष्पी पादप- इसमें फूल और बीज नहीं पाए जाते हैं। इसमें अधिकांश पौधे अलैंगिक प्रजनन करते हैं। इनको निम्नलिखित तीन वर्गों में विभाजित करते हैं
(क) थैलोफाइटा- इसमें पौधा अविभक्त होता है। इन पौधों में संवहन तंत्र नहीं होता है। इसमें प्रजनन तंत्र एक कोशिकीय होता है तथा निषेचन के बाद भ्रूण नहीं बनता है। इस वर्ग के पौधे निम्नलिखित हैं
(i) शैवाल, (ii) फफूंदी, (iii) लाइकेन।
(ख) ब्रायोफाइटा-इस वर्ग के पौधे साधारण होते हैं। इन पौधों में पत्तियाँ, जड़ एवं संवहन तंत्र विकसित नहीं होते हैं। इनमें बहुकोशिकीय प्रजनन तंत्र पाया जाता है और निषेचन के बाद भ्रूण बनता है। इस वर्ग के पौधे निम्नलिखित हैं
(i) लीवर वर्ट, (ii) हार्नवर्ट, (iii) मॉस।
(ग) टैरीडोफाइटा-इस वर्ग के पोधे में संवहन तंत्र विकसित होता है, इनका शरीर जड़, तना एवं पत्तियों में विभाजित होता है। इनमें प्रजनन-तंत्र बहुकोशिकीय होता है तथा ये स्वयंपोषी होते हैं। सभी प्रकार के फर्न इसके उदाहरण हैं।
2. पुष्पी पादप- इस पौधे में सभी बीज वाले पौधे होते हैं। इनका शरीर जड़, तना तथा पत्तियों में विभाजित होता है तथा संवहन तंत्र विकसित होता है। इनमें बहुकोशिकीय जनन तंत्र पाया जाता है।
इस प्रकार के पौधों को फलों की उपस्थिति के आधार पर दो भागों में विभाजित किया जाता है
(i) जिम्नोस्पर्मी -इस पौधे में बीज नग्न होता है अर्थात् बीज फलों के अन्दर नहीं होता है।
(ii) एन्जियोस्पर्मी -इनमें बीज अच्छी तरह फलों में बंद होता है। इनको बीज के आधार पर दो भागों में विभाजित किया जाता है....
(क) एकबीजपत्री-इस प्रकार के पौधे के बीजों में एक बीजपत्र पाया जाता है, जैसेगेहूँ, चावल, मक्का इत्यादि।
(ख) द्विबीजपत्री-इस प्रकार के पौधे में दो बीजपत्र पाए जाते हैं, जैसे–चना, मटर इत्यादि।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions