Doubtnut Promotions Sticky

जीवों के स्थानीय नाम क्यों पर्याप्त नहीं है ? वैज्ञानिक नामों से क्या लाभ है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

एक जीव का दूसरे जीवों से भेद करने के लिए नामों का होना आवश्यक है। पौधों और प्राणियों का नाम देना मानव सभ्यता के साथ ही शुरू हो गया था। ये नाम स्थानीय नाम थे। स्थानीय नाम क्षेत्रीय स्तर पर अपना उद्देश्य भली-भाँति पूरा करते हैं लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय नाम अपना उद्देश्य पूरा नहीं कर पाते। उदाहरण के लिए एक विशेष प्रकार के जीव का नाम हिंदी में कुत्ता, बंगाली में कुकुर, मराठी में कुत्र, तमिल में नाई तथा अंग्रेजी में डॉग है। इस प्रकार एक ही प्रकार के जीव का नाम भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न है। एक स्थानीय नाम दूसरे स्थानीय नाम से बिल्कुल भिन्न है। इसलिए जीवों के ऐसे नाम का होना आवश्यक है जिसे पूरे विश्व में समान रूप से समझा जा सके। ऐसे नाम को वैज्ञानिक नाम कहते हैं। जैसे-मेढ़क का वैज्ञानिक नाम राणा टिगरीना (Rana Tigrena)है।
वैज्ञानिक नामों के कई लाभ हैं-
(1) वैज्ञानिक नाम अनन्य होता है जिसे विश्वभर में समझा जाता है तथा जिसका अनुसरण विश्वभर में किया जाता है।
(ii) वैज्ञानिक नाम अंतर्राष्ट्रीय कोड में दी गई नियमावली से संचालित होते हैं।
(iii) वैज्ञानिक नाम क्षेत्र या देश के साथ बदलते नहीं हैं।
(iv) वैज्ञानिक नाम के दो घटक होते हैं-पहला जीनस (वंश या वर्ग) संबंधी तथा दूसरा जातीय नाम। इस प्रकार वैज्ञानिक नाम जीव का कुछ अन्य जीवों से संबंध भी प्रदर्शित करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions