Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-
ग्लोबल वार्मिंग और जन-जीवन
• ग्लोबल वार्मिंग का अभिप्राय
• ग्लोबल वार्मिंग के कारण
• ग्लोबल वार्मिंग से हानियाँ
• बचाव के उपाय

Text Solution
Verified by Experts

ग्लोबल वार्मिंग और जनजीवन
आज विश्व अनेक समस्याओं से जूझ रहा है उनमें ग्लोबल वार्मिंग एक विकराल समस्या है। इसी के कारण विश्व में विचित्र जलवायु परिवर्तन हो रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग को हिंदी में .भूमंडलीय ताप में वृद्धि. के नाम से जाना जाता है। वास्तव में पृथ्वी का सारा वातावरण .ओजोन. नामक परत से सुरक्षित है, किंतु वायुमंडल के प्रदुषण के कारण उस परत में छेद हो चुका है। इस छेद में से होकर आने वाली पराबैंगनी (अल्ट्रा-वायलेट) किरणों से वैश्विक ताप में जो वृद्धि हो रही है उसे अंग्रेजी में ग्लोबल वार्मिंग कहा जाता है।
बहुत से कारणों की वजह से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती जा रही है। जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है उस तरह से ग्लोबल वार्मिंग भी बढ़ती जा रही है। मनुष्य के द्वारा संचालित व्यवसायिक क्रियाएँ जिसमें उद्योगों से निकलने वाला धुआँ और वाहनों से निकलने वाला धुँआ आदि है।
मनुष्य द्वारा कार्बन-डाई-आक्साइड और सल्फर-डाई-आक्साइड दोनों गैसों को घरो में प्रयोग किया जा रहा है। इन गैसों को मुख्य रूप से फ्रिज और ऐसी में प्रयोग किया जाता है जिसकी वजह से पानी और वातावरण को ठंडा किया जाता है। लेकिन जब ये गैस वातावरण में मिल जाती है तो इनका असर उल्टा, पड़ जाता है। यह वातावरण को ठंडा करने की जगह पर गर्म कर देती है क्यों इसमें ऐसे पदार्थ होते हैं जो वातावरण में रेडियोएक्टिव को बढ़ा देता है।
प्रदूषण के लगातार बढ़ने की वजह से ग्लोबल वार्मिंग निरंतर बढ़ती ही जा रही है। जंगलों की कटाई, फैक्ट्रियों और कारखानों से निकलने वाला धुआँ, बढ़ती हुई जनसंख्या और वाहनों के धुएँ की वजह से ग्लोबल वार्मिंग का स्तर बढ़ रहा है।
ग्लोबल वार्मिंग के कारण बड़े-बड़े हिमखंड (ग्लेशियर) पिघल रहे हैं। नदियों के जलस्तर में वृद्धि से कई देशों में बाढ़ आती है और बड़ी मात्रा में जन-धन का विनाश कर डालती है। अनेक प्रकार के त्वचा संबंधी रोगों का जन्म भी इसके खतरों का ही अंग है। गर्मी की ऋतु लंबी होना, सर्दी की ऋतु छोटी हो जाना, कम सर्दी पड़ना तथा अन्य ऋतु परिवर्तन होने से फसलों की उपज में गिरावट भी एक और बड़ा संकट है।
ग्लोबल वार्मिंग को व्यक्तियों और सरकार के संयुक्त प्रयास से रोका जा सकता है। वनों की कटाई पर रोक लगाई जानी चाहिए और पेड़ों को अधिक लगाया जाना चाहिए। ऑटोमोबाइल का उपयोग सीमित होना चाहिए और रीसाइक्लिंग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विकसित देशों के ग्रीन हाउसों की गैसों व वायु प्रदूषण को नियंत्रित करके ओजोन परत के छेद को कम किया जा सकता है। ऐसा न करने पर तो यह समस्या और विकराल रूप भी ले सकती है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions