Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-
महानगरीय भीड़भाड़ और मेट्रो
• यातायात और भीड़भाड़
• प्रदूषण की समस्या
• मेट्रो रेल की भूमिका
• मेट्रो के लाभ

Text Solution
Verified by Experts

महानगरीय भीड़-भाड़ और मेट्रो
महानगर से तात्पर्य ऐसे नगर से है जिसमें लाखों की संख्या में लोग रहते हैं। सड़कों पर बढ़ती लोगों की भीड़, व्यस्तता, भागदौड़, वाहनों की लंबी कतारें यहाँ के रोजमर्रा के जीवन का अंग है। इस महानगरीय भीड़-भाड़ के बीच मेट्रो यातायात का सबसे सुलभ और आधुनिक साधन है। महानगरों की भीड़-भाड़ और भागम-भाग भरी जिंदगी आसान नहीं है। ऐसे में मेट्रो ने लोगों को बहुत राहत प्रदान की है।
मेट्रो रेल की व्यवस्था अत्याधुनिक तकनीक से संचालित होती है। इसके कोच वातानुकूलित और टिकट प्रणाली स्वचालित होती है। स्टेशनों पर एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध है। मेट्रो लाइन को बस मार्गों के समानांतर बनाया गया है जिससे यात्रियों को मेट्रो से उतरने के बाद कोई दूसरा साधन प्राप्त करने में असुविधा न हो। मेट्रो के दरवाजे स्वचालित हैं और इसमें हर आनेवाले स्टेशन की जानकारी दी जाती है। मेट्रो में यात्रा करते समय ऐसा अनुभव होता है मानो हम किसी यूरोपीय देश में हों। मेट्रो का अनुशासन, स्वच्छता, तकनीकी कौशल, समय की पाबंदी और साज-सज्जा हमारा मन मोह लेती है।
सड़कों पर बढ़ती वाहनों की संख्या प्रदूषण-वृद्धि का प्रमुख कारण है। मेट्रो रेल आधुनिक जनपरिवहन प्रणाली है जो भविष्य में इन महानगरों को प्रदूषण मुक्त रखने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। लोगों ने मेट्रो को चुना इससे सड़क दुर्घटनाओं में भी बहुत कमी आई है। जब लोग भारी यातायात से संघर्ष करके अपने कार्यस्थल पर पहुँचते थे, तो वे थक जाते थे मेट्रो में शांति से यात्रा करने के बाद उनके कार्य की गुणवत्ता बढ़ जाती है। मैट्रो यात्रा का अपेक्षाकृत सस्ता साधन है। इससे हम अपने गंतव्य तक जल्दी पहुँचते हैं। निस्संदेह मेट्रो ने हमारी यात्रा को सुगम और सरल बना दिया है। अत: हम सब का कर्तव्य है कि इसकी स्वच्छता और सुगम संचालन में योगदान दें।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions