Doubtnut Promotions Sticky

माता का अंचल'नामकपाठमें लेखकने तत्कालीन समाज के पारिवारिक परिवेश का जो चित्रण किया है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

माता का अंचल ग्रामीण संस्कृति पर आधारित लेखक के बचपन का संस्मरण है उस समय के सामाजिक परिवेश में बच्चों का बचपन बहुत ही स्वच्छंद और आनंदमय था। परिवारिक स्नेह तथा पिता पुत्र के प्रति अगाध प्रेम था। लेखक भोलानाथ ने उस समय का वर्णन किया है कि उनका अधिक समय पिता के साथ ही बीतता था माता से सिर्फ दूध पीने का नाता था। सारा दिन भोलानाथ अपने मित्रों के साथ खेल तमाशों में व्यस्त रहता। पिता भी उसकी हर गतिविधि में शामिल रहते । परन्तु जब संकट आया तो भोलानाथ माँ की शरण में जा छुपता क्योंकि हर बच्चे को लगता है कि संकट के समय माँ का अंचल ही उसके लिए सबसे सुरक्षित और महफूज जगह है। बच्चों की शरारतों तथा धार्मिक वातावरण का वर्णन भी किया है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions