Doubtnut Promotions Sticky

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की बनावट का वर्णन कीजिए। इसकी कुल आवर्धन क्षमता का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए। संयुक्त द्वारा प्रतिबिम्ब बनने का किरण आरेख बनाइये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सयुंक्त सूक्ष्मदर्शी - यह दो लेंसों से बना एक ऐसा प्रकाशिक यंत्र है जिससे समीप की सूक्ष्म वस्तु का आवर्धित प्रतिबिम्ब बनता है इस प्रतिबिम्ब बनता है इस प्रतिबिम्ब द्वारा प्रेक्षक की आँख पर बना दर्शन कोण काफी बड़ा होता है फलतः आँख को वस्तु बड़ी दिखाई देती है।
रचना - इसमें धातु की बनी एक लम्बी तथा बेलनाकार नाली होती है जिसके एक सिरे पर कम फोकस दूरी तथा छोटे द्वारक का अवर्णक उत्तल लेंस O लगा रहता है जैसा चित्र में दिखाया गया है इसको वस्तु की ओर करके रखा जाता है जिसे हम अभिदृश्यक लेंस कहते है अभिदृश्यक लेंस का द्वारक छोटा लेने का कारण यह है कि यह निकट की सूक्ष्म वस्तुओं को देखने के काम आता है।
यदि अभिदृश्यक का द्वारक बड़े द्वारक में फैलेगा ओर वस्तु कम चमकीली दिखाई देगी। इसके विपरीत द्वारक छोटा लेने से चलने वाला प्रकाश छोटे द्वारक में फैलेगा जिससे प्रतिबिम्ब चमकीला प्राप्त होने से वस्तु चमकीली दिखाई देगी।
ocr_image
सूक्ष्मदर्शी की बेलनाकार नाली से दूसरे सिरे पर एक अन्य छोटी नाली लगी होती है जिसका दन्तुर दण्ड वक्र व्यवस्था द्वारा बेलनाकार नली के अंदर आगे - पीछे खिसकाया जा सकता है। इस छोटी नली के बाहर वाले सिरे पर अभिदृश्यक की तुलना में बड़ी फोकस दूरी तथा बड़े द्वारक का एक अन्य अवर्णक उत्तल लेंस E लगा रहता है इस लेंस को आँख की ओर करके रखा जाता है अतः इसे नेत्रिका कहते है इसके फोकस पर छोटी नली में क्रॉस - तार लगे रहते है।
कार्यप्रणाली - चित्र में दिखाया गया है वस्तु AB को अभिदृश्यक लेंस के सामने लेंस की फोकस दूरी से कुछ आगे की ओर रखते है वस्तु से निकलने वाली किरणें इस लेंस से अपवर्तित होकर वस्तु का A1B1 वास्तविक, उलटा व आवर्धित प्रतिबिम्ब बनाती है यह प्रतिबिम्ब अभिनेत्र लेंस के लिए वस्तु का कार्य करता है
अब हम नेत्र लेंस को इस प्रकार समंजित करते है कि प्रतिबिम्ब A1B1 नेत्र लेंस के फोकस एवं प्रकाश केंद्र के बीच में बने। नेत्र लेंस के फोकस एवं प्रकाश केंद्र के बीच में बने। नेत्र लेंस वास्तविक रूप से सरल सूक्ष्मदर्शी के रूप में कार्य करके अब इसका आवर्धित आभासी प्रतिबिम्ब A2B2 बनता है। नेत्र लेंस की स्थिति ऐसे समंजित करते है जिससे A2B2 नेत्र से D दूरी पर बने अंतिम प्रतिबिम्ब A2B2 प्रतिबिम्ब A1B1 के सापेक्ष सीधा परन्तु वस्तु AB के सापेक्ष उल्टा होता है।
आवर्धन क्षमता - संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता इसके द्वारा बने अन्तिम प्रतिबिम्ब द्वारा आँख पर बने दर्शन कोण तथा वस्तु द्वारा आँख पर बने दर्शन कोण (जबकि वस्तु स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर हो तथा बिना यंत्र के सीधी देखी जा रही हो के अनुपात के बराबर होती है
अतः आवर्धन क्षमता अर्थात कोणीय आवर्धन
अन्तिम क्षमता अर्थात कोणीय आवर्धन
m= माना अन्तिम प्रतिबिम्ब A2B2 नेत्रिका E पर β कोण बनाता है चूंकि आँख के समीप है अतः β को ही A2B2 द्वारा आँख पर बना कोण मान सकते है (चित्र I ) यदि वस्तु AB आंख से स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी D पर रखी होने पर आंख द्वारा रखे जाने पर आँख पर α कोण बनाती है (चित्र II ) तो सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता
m=βα . . . . .(1)
ocr_image
चूंकि वस्तु छोटी है अतः कोण α,β भी बहुत छोटे होंगे अतः इनके स्थान पर इनकी स्पर्श ज्या (tan) ले सकते है।
α=tanα तथा β=tanβ
m=tanβtanα . . . (2)
परन्तु (चित्र II ) समकोण त्रिभुज ABE से,
tanα=ABD . . .(3)
तथा (चित्र I ) में समकोण त्रिभुज B1A1E से ,
tanβ=A1B1EA1 . . . . (4)
(2) में समीकरण (3) तथा (4) का मान रखने पर
m=A1B1/EA1AB/D=A1B1AB(DEA1) . . .(5)
यदि वस्तु AB तथा प्रतिबिम्ब A1B1 की अभिदृश्यक O से दूरियां क्रमशः μ0 तथा v0 हों तो इनके उचित चिन्ह लेने पर ,
A1B1AB=+v0u0
(िि = िि )
यदि नेत्रिका E से (इसके लिए आभासी वस्तु) A1B1 की दूरी ue हो तो उचित चिन्ह सहित
EA1=ue
समीकरण (5) में से मान रखने पर तथा D को ऋणात्मक लेने पर
m=+v0u0(Due) या m=[v0u0(Due)] . . . .(6)

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions