Doubtnut Promotions Sticky

लैन्स किसे कहते हैं ? लैंस के लिए बिम्ब प्रतिबिम्ब की दूरी एवं फोकस दूरी में संबंध कीजिए। आवश्यक चित्र भी बनाइये।

Text Solution
Verified by Experts

लैंस- किसी अपवर्तक माध्य का वह भाग जो दो गोलीय या एक गोलीय तथा एक समतल पृष्ठ के घिरा हो, को लेंस कहते है।
लैंस दो प्रकार के होते है-
(1) उत्तल लैंस (2) अवतल लैंस
लैंस के लिए बिम्ब की दूरी, प्रतिबिम्ब की दूरी एवं फोकस दूरी में संबंध (लैंस सूत्र)
माना AB एक पतला उत्तल लैंस है जिसका प्रकाशित केन्द्र C1 फोकस दूरी CF2=f तथा मुख्य अक्ष XCX. है। लैंस के मुख्य अक्ष पर बिम्ब PQ लंबवत स्थित है जिसकी लेंस से दूरी CQ=u है।
बिम्ब PQ के बिंदु P से मुख्य के समान्तर आपतित एक किरण PM लैंस से अपवर्तन के बाद फोकस बिंदु F2
ocr_image
में से गुजरती है। दूसरी किरण PC, जो प्रकाशित केन्द्र से होकर जाती है, बिना विचलित हुए सीधी चली जाती है। ये दोनों किरणे बिंदु P. पर मिलती है जो बिंदु P का वास्तविक प्रतिबिम्ब है।
इस प्रकार बिम्ब PQ का वास्तविक पूर्ण प्रतिबिम्ब P.Q. लैंस से बनता है। माना लैंस से प्रतिबिम्ब की दूरी CQ.=v है। चित्र में त्रिभुज PCQ तथा त्रिभुज PCQ. समरूप है क्योकि
PQC=P.Q.C=90
PCQ=P.C.Q (सम्मुख कोण)
QPC=Q.P.C
अतः P.Q.PQ=CQ.CQ ...(1)
इसी प्रकार त्रिभुज MF2C तथा त्रिभुज P.F2Q. समरूप होंगे।
अतः P.Q.PQ=F2Q.CF2
चूँकि MC=PQ
P.Q.PQ=F2Q.CF2 ...(2)
समीकरण (1) तथा (2) से
CQ.CQ=F2Q.CF2 ...(3)
लेकिन CQ.=+v,CQ=u
तथा CF2=+f है।
F2Q.=CQ.CF2=vf
अतः समीकरण (3) होगा।
vu=vff
या vf=uv+uf
या ufvf=uv ....(4)
समीकरण (4) में uvf का भाग देने पर
ufuvfvfuvf=uvuvf
1v1u=1f
या 1v1u=1f ...(5)
समीकरण (5) लेंस सूत्र होता है।
हम समीकरण व उपयोग करके प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात की जा सकती है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions