Doubtnut Promotions Sticky

ऐनिलीन बनाने की प्रयोगशाला विधि का निम्न बिन्दुओं के आधार पर वर्णन करो-
विधि का वर्णन

Text Solution
Verified by Experts

विधि- एक पश्चवाही संघनित्र युक्त गोल पैंदी के फ्लास्क में 25 gm नाइट्रोबेन्जीन तथा 50 gm दानेदार टिन लेते है। फ्लास्क में संघनित्र के द्वारा थोड़ा-थोड़ा करके 95 ml सान्द्र HCl अम्ल मिलते है और फ्लास्क को हिलाते है। ताप को 85C से अधिक नहीं होने देते है। फिर फ्लास्क को जल ऊष्मक पर रखकर लगभग 1 घंटे तक गर्म करते है जिससे (C6H5NH2HCl)2SnCl4 सूत्र वाला ठोस यौगिक बन जाता है। फ्लास्क को ठण्डा करके इसमें NaOH का सान्द्र विलयन मिलाते है और फ्लास्क को हिलाते जाते है। ऐनिलीन काले भूरे रंग के तेलीय द्रव के रूप में पृथक हो जाती है। इसे भाप आसवन द्वारा पृथक कर लेते है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions