Doubtnut Promotions Sticky

ऐलुमिना से ऐलुमिनियम प्राप्त करने की वैद्युत अपघटन विधि का वर्णन कीजिए।
कारण बताइए-
(i) इसमें क्रायोलाइट क्यों मिलाते हैं ?
(ii) बल्ब क्यों जोड़ते हैं ?

Text Solution
Verified by Experts

लोहे के एक बॉक्सनुमा पात्र में गैस कार्बन का अस्तर लगा होता है जो कैथोड का कार्य करता है। बॉक्स में ऊपर की ओर ग्रेफाइट की छड़े लटकी होती हैं जो ऐनोड का कार्य करती हैं। लोहे के पात्र में 60 भाग क्रायोलाइट एवं 20 भाग CaF2लेकर 870C पर पिघलाते हैं। इसमें शुद्ध ऐलुमिना डाल देते हैं जो पिघलकर घुल जाता है। विद्युत् धारा प्रवाहित करने पर कैथोड पर ऐलुमिनियम और ऐनोड पर ऑक्सीजन मुक्त होती है।
अभिक्रिया के समीकरण Na3AlF63NaF+AlF3
AlF3Al3++3F
कैथोड पर, Al3++3eAl
ऐनोड पर, 6F6e3F2
2Al2O3+6F24AlF3+3O2
कारण-(i) शुद्ध Al2O32050C पर पिघलता है किन्तु क्रायोलाइट एवं CaF2 का मिश्रण 870C पर पिघलता है। पिघले हुए क्रायोलाइट में Al2O3 पिघलकर घुल जाता है। अत: क्रायोलाइट, Al2O3 के गलनांक को कम कर देता है। इसके अलावा वैद्युत-अपघट्य का भी कार्य करता है। इसलिए क्रायोलाइट का उपयोग किया जाता है।
(ii) जब ऐलुमिना समाप्त हो जाता है तब वैद्युत-अपघट्य का प्रतिरोध बढ़ जाता है और समान्तर क्रम में लगा हुआ बल्ब जलने लगता है। इस समय सेल में और अधिक ऐलुमिना डाल दिया जाता है। अत: बल्ब सूचक का कार्य करता है जो ऐलुमिना के समाप्त होने की सूचना देता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions