Doubtnut Promotions Sticky

कवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर ईश्वर से दुःख कम करने की प्रार्थना नहीं करते। वे उनसे क्या माँगते हैं और क्यों ?

Text Solution
Verified by Experts

कवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर ईश्वर से दुःख कम करने की प्रार्थना नहीं करते, बल्कि वे दुःखों से सफलतापूर्वक संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं। वे विपत्तियों से जूझने की क्षमता प्रदान करने और उन परिस्थितियों में निर्भीक बनाने की प्रार्थना करते हैं। वास्तव में, कवि अपने दुःखों का भार स्वयं सहन करना चाहता है। वह ईश्वर पर पूरी तरह आश्रित रहना नहीं चाहता, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर अपनी नियति को निर्धारित करने की शक्ति प्राप्त करना चाहता है। वह किसी भी स्थिति में ईश्वर पर संशय नहीं करना चाहता। वह कर्मठ तथा पौरुषवान बनना चाहता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions