Doubtnut Promotions Sticky

शुक्रकायात्रण प्रक्रिया में होने वाले परिवर्तनों के नाम लिखिए|

Text Solution
Verified by Experts

शुक्रकारयांतरण-यह कायान्तरण जटिल प्रक्रिया है, जिसके द्वारा स्पर्मेटिड शुक्राणु जाता है। इसमें निम्न परिवर्तन होते हैं-
1. केन्द्रक में परिवर्तन- स्पर्मेटिड का न्यूक्लयस सिकुड़कर छोटे आकार का हो जाता है। अधिक सांद्र हो जाता है तथा क्रोमेटीन पदार्थ ढीला हो जाता है।
2. गॉल्जी उपकरण में परिवर्तन- गॉल्गी उपकरण की कुछ रिक्तिकाएँ बड़ी हो जाती हैं और आपस होकर एक बड़ी रिक्तिका बनाती है अग्र भाग में इससे एक सघन रचना एक्रोसोम बन जाती है जो कि केन्द्रक को एक टोपी के रूप में ढँके रखती है।
3. सेन्ट्रोसोम में परिवर्तन- स्पर्मेटिड के दो सेन्ट्रियोल केन्द्रक के पीछे एक के बाद एक विन्यासित हो जाते हैं। समीपस्थ सेन्ट्रीयोल नाभिक की सतह पर एक उथले गड्ढे में स्थित रहता है तथा दूरस्थ सेन्ट्रियोल शुक्राणु का अक्षीय तंतु बनाता है।
4. माइटोकॉण्ड्रिया में परिवर्तन- माइटोकॉण्ड्रया अक्षीय तंतु के चारों ओर एक माइटोकॉण्ड्रिया स्पायरल बनाते हैं यह शुक्राणु के मध्य भाग के चारों ओर माइटोकॉण्डिया शीघ्र बनाते हैं।
5. कोशिका द्रव्य में परिवर्तन-शुक्राणु के चारों ओर यह एक पतले द्रव के रूप में रहता है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions