Doubtnut Promotions Sticky

हमारे समाज में लड़कियों को जन्म देने का दोष महिलाओं को दिया जाता है|बताएं की यह क्यों सही नहीं है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

स्त्री के गुनानसूत्र का स्वरूप XX है तथा पुरुष में XY होता है| इसलिए स्त्री द्वारा उत्पादित सभी अगुणित युग्मकों में X लिंग गुणसूत्र होते है| जबकि पुरुष युग्मकों (शुक्राणुओं) में लिंग गुणसूत्र या तो X या Y लिंग गुणसूत्र होते है, इसलिए 50 प्रतिशत शुक्राणु में X लिंग गुणसूत्र होते है और दूसरे 50% शुक्राणु में Y लिंग गुणसूत्र होते है| इसलिए पुरुष एवं स्त्री युग्मकों के संलयन के पश्चात युग्मनज में या तो XX या XY लिंग गुणसूत्र की संभावना होगी| यह इस बात पर निर्भर करेगा की X या Y लिंग गुणसूत्र वाले शुक्राणुओं में से कौन अंडाणु का निषेचन करता है|जिस युग्मनज में XX गुणसूत्र होंगे वह एक मादा (लड़की) के रूप में जबकि XY गुणसूत्र वाला युग्मनज नर शिशु (लड़का ) के रूप में विकसित होगा|
इसी कारण वैज्ञानिक रूप से यह कथन सत्य है की एक शिशु के लिंग का निर्धारण उसके पिता द्वारा होता है| अतः लड़कियों को जन्म देने का दोष महिलाओं को देना सर्वथा अनुचित है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions