Doubtnut Promotions Sticky

अण्डजनन क्या है? अण्डजनन की संक्षिप्त व्याख्या करें|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मदयुग्मकजनन अर्थात अण्डजनन (Oogenesis ) - अंडाशय की जनन कोशिकाओं द्वारा अर्द्धसूत्री विभाजन के फलस्वरूप अंडाणुओं के बनने की क्रिया को अण्डजनन कहते है| भ्रूण निर्माण के 25 सप्ताह होने के साथ ही अण्डजनन की प्रक्रिया शुरू होती है तथा निषेचन के पूर्ण होने तक चलता है|यह मादा के 40 से 55 वर्ष की आयु होने तक चलता रहता है| मादा में एक महीने में केवल एक ही अंडाणु परिपक्व होता है| यदि एक माह में बाएं अंडाशय का अंडाणु परिपक्व हुआ है तो दूसरे माह में दाहिने का अंडाणु परिपक्व होता है| अण्डजनन की प्रक्रिया तीन अवस्थाओं में पूर्ण होती है-
(i ) गुणन प्रावस्था (Multiplication phase )- लगभग 6 माह के गर्भावस्था वाले मादा शिशु में यह प्रक्रिया होती है |इस अवस्था में योक सैक (Yolk sac ) की एंडोमोरङल कोशिकाएं अंडाशय में प्रवेश कर अण्डजनन का आरम्भ करती है तथा विभाजित होकर अंडाशय की गुहा में गुच्छ बना देती है, जिसे पुटिका (Follicle ) कहते है,इस पुटिका की एक कोशिका इसी अवस्था में थोड़ी बढ़ी होकर उगोनियम (Oogonium )का निर्माण करती है जिसे अण्ड मातृ कोशिका (Egg mother cells ) भी कहते है|
(ii ) वृद्धि प्रावस्था (Growth phase )- यह लम्बी तथा धीमी गति से चलने वाली प्रक्रिया है| यह अवस्था भी मादा के गर्भ में भ्रूण के रूप में ही रहने पर प्रारम्भ हो जाती है| इस अवस्था की पहचान उगोनियम के आकार में बढ़ने से होती है| वृद्धि पश्चात उगोनियम को प्राथमिक डिम्ब कोशिका (Primary Oocyte ) कहते है|
ocr_image
(iii ) परिपक्वन प्रावस्था (Maturation phase ) -अवस्था 11 -13 वर्ष से प्रारम्भ होती है तथा लगभग 45 वर्ष की उम्र तक चलती रहती है|इस अवस्था में प्राथमिक डिम्ब कोशिका में दो विभाजन के बाद परिपक्व अंडाणु का निर्माण होता है|इस अवस्था में होने वाला पहला विभाजन अर्द्धसूत्री (Meiosis -1 ) होता है|यह विभाजन प्राथमिक डिम्ब कोशिका (Primary Oocyte ) के डिम्ब पुटिका के अंदर होने के क्रम में ही होता है तथा दो आसमान कोशिकाएं बनती है| बढ़ी कोशिका परवर्ती या द्वितीयक डिम्ब कोशिका ( Secondary Oocyte ) और छोटी कोशिका प्रथम ध्रुवीय काय ( First polar body ) कहलाती है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions