Doubtnut Promotions Sticky

अब कहाँ दूसरे के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ के आधार पर लिखिए कि प्रकृति में असंतुलन क्यों हो रहा है? इसके परिणाम क्या हैं ?

Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य ने अपनी बुद्धि के बल पर अन्य प्राणियों का अधिकार छीन लिया है। इससे प्रकृति में असंतुलन आ गया। प्रकृति में आए असंतुलन का यह परिणाम हुआ कि पक्षियों ने बस्तियों में जाना बन्द कर दिया। अब गर्मी का मौसम ज्यादा लम्बा हो गया है और तापमान में बहुत बढ़ोत्तरी होती जा रही है। मौसम का चक्र बिगड़ गया है। बेवक्त बरसात होने लगी है। भूकंप, बाढ़, तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाएँ आने लगी हैं। नित्य नये रोग पनपने लगे हैं। प्रदूषण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।
इस असंतुलन से मौसमों का आना-जाना अनिश्चित हो गया है। अब गर्मी में ज्यादा गर्मी पड़ने लगी है, वर्षा कभी समय पर नहीं होती, कभी बहुत कम होती है, कभी बहुत ज्यादा होती है और बाढ़ ला देती है। प्रकृति में आए असंतुलन के कारण नए-नए रोगों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions