Doubtnut Promotions Sticky

'अब कहाँ दूसरों के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ के आधार पर प्रकृति के साथ मानव के दुर्व्यवहार और उसके परिणामों पर चर्चा कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
व्याख्यात्मक हल: मानव बढ़ती हुई आबादी के तथा औद्योगीकरण के कारण प्रकृति के साथ दुर्व्यवहार पर उतर आया है। वह अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए अंधा-धुंध वृक्षों की कटाई कर रहा है। मानव जंगलों को समाप्त करके अपने लिए आवास बना रहा है तथा पशु-पक्षियों से उनके आवास छीन रहा है। बढ़ती हुई आबादी ने समुद्र को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है। समुद्री जमीन को हड़पकर भवनों का निर्माण किया जा रहा है। बारूद से पहाड़ी क्षेत्र को समतल किया जा रहा है। बारूदों की विनाशलीलाओं ने वातावरण को सताना शुरू कर दिया है। मौसम का संतुलन बिगड़ गया है। बाढ़, तूफान व जलजले आने लगे हैं। बेवक्त बरसात होने लगी है। सर्दी कम हो गई है तथा गर्मी बढ़ गई है। नित नए-नए रोग उत्पन्न हो रहे हैं। पशु-पक्षी बेघर हो गए हैं, यहाँ तक कि कुछ प्रजातियाँ लुप्त हो गई हैं। महँगाई विकराल समस्या के रूप में सामने खड़ी हो गई है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions