Class 12 | PHYSICS |
Chapter | सॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2019) |
JEE Main & Advanced | 12 Jan, Shift-II (JANUARY ATTEMPT) |
Number Of Questions | 30 |
Academic Year | 2023-24 |
एक m द्रव्यमान का अल्फ़ा कण किसी अज्ञात द्रव्यमान के स्थिर नाभिक से एक-विमीय प्रत्यास्थ संघट्ट करके अपनी प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा का 64% भाग क्षय करके ठीक विपरीत दिशा में प्रकीर्णित हो जाता है। नाभिक का द्रव्यमान होगा
एक अनुनादी नली पुरानी है तथा उसके किनारे खराब है। इसको तभी से प्रयोगशाला में, वायु में ध्वनि की चाल ज्ञात करने के लिए उपयोग करते है। नली के खुले सिरे के समीप निर्देशक चिन्ह से 11 cm नीचे एक चिन्ह तक नली में जब पानी भर देते है, तो 512 Hz आवृत्ति का एक स्वरित्र द्विभुज प्रथम अनुनाद उत्पन्न करता है। यह प्रयोग दूसरे 256 Hz वाले स्वरित्र द्विभुज के साथ दोहराते है, तो प्रथम अनुनाद निर्देशक चिन्ह से 27 cm नीचे उत्पन्न हो जाता है। प्रयोग में पाई गई ध्वनि की वायु में सन्निकट चाल होगी
एक समांतर प्लेट संधारित्र की प्रत्येक प्लेट का क्षेत्रफल `1m^(2)` तथा प्लेटो के बीच की दूरी 0.1 m है। यदि प्लेटो के बीच विद्युत क्षेत्र 100 N/C हो, तो संधारित्र की प्रत्येक प्लेट पर आवेश का परिमाण है (दिया है, `epsilon_(0)=8.85xx10^(-12)(C^(2))/(N-m^(2))`)
एक टी वी प्रसारण मीनार के विस्तार परास के दोगुना करने के लिए उसकी ऊंचाई को बदलना होगा
एक उपयोत्तल लेन्स से एक वास्तविक प्रतिबिम्ब का बनना चित्र में दर्शाया गया है
वस्तु तथा पदें की स्थिति को बिना विचलित किए इस सम्पूर्ण संयोजन को यदि पानी में डुबा दिया जाए, तो पर्दे पर क्या दिखेगा?
दिखाए गए परिपथ में, यदि पूरे परिपथ की प्रभावी धारिता `0.5muF` है, तो C का मान क्या होगा? परिपथ में सभी धारिताएँ `muF` में है।
एक 10 m का क्षैतिज तार, उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिशा में विस्तृत है और `5.0ms^(-1)` की चाल से पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक `0.3xx10^(-4)Wb//m^(2)` के लम्बवत गिर रहा है। तार के प्रेरित वाहक बल का मान होगा
किसी एक रेडियोएक्टिव क्षय शृंखला में आरम्भिक नाभिक `._(30)^(232)Th` है। अन्त में कुल `6alpha`-कण एवं `4beta`-कण उत्सर्जित हुए है। अन्त नाभिक `._(Z)^(A)X` है, तो A और Z के मान होंगे
एक सरल आवर्त गति को निम्न समीकरण से दिखाया जाता है
`y=5(sin3pit+sqrt(3)cos3pit)cm`
गति के आयाम तथा आवर्तकाल होंगे
चित्रानुसार एक खुरदरे आनत तल पर एक गुटका रखा है। यदि गुटके पर समतल के समदिश व नीचे की ओर 2N मान तक का बल लगाया जाता है, तो गुटका स्थिर रहता है। ऐसा बल जब ऊपर की ओर लगाते हैं, तो 10N बल के मान तक गुटका स्थिर रहता है। गुटके व समतल के बीच घर्षण गुणांक का मान होगा (g = 10 `m//s^(2)`)
`50Omega` प्रतिरोध वाले एक धारामापी में 25 भाग है। जब इसमें `4xx10^(-4)A` की धारा प्रवाहित करते है, तो इसकी सुई द्वारा 1 भाग का विक्षेप होता है। इस धारामापी को 2.5 V परास वाले वोल्ट्मीटर के रूप में उपयोग करने के लिए इसके साथ कौन-सा प्रतिरोध जोड़ना पड़ेगा?
एक समतल-उत्तल लेन्स (फोकस दूरी `f_(2)`, अपवर्तनांक `mu_(2)`, वक्रता त्रिज्या R) एक समतल-अवतल लेन्स (फोकस दूरी `f_(1)`, अपवर्तनांक `mu_(1)`, वक्रता त्रिज्या R) में ठीक बैठ जाता है। उनके समतल पृष्ठ एक-दूसरे के समान्तर है। इस संयोजन की फोकस दूरी होगी
एक परिपथ में संधारित्र की प्लेट पर आवेश का समय के साथ फलन चित्र में दिखाया गया है।
`t=4s` पर धारा का मान क्या है?
सरल उपकरण के एक प्रयोग में M kg द्रव्यमान के एक भार को 2m लम्बाई तथा 1.0 mm त्रिज्या के एक स्टील के तार से लटकाते है। तार की लम्बाई में 4.0 mm की वृद्धि होती है। अब भाग को आपेक्षिक घनत्व 2 वाले द्रव में डुबो देते है। भाग के पदार्थ का आपेक्षिक घनत्व 8 है। तार की लम्बाई में वृद्धि का नया मान होगा
दिखाए गए परिपथ में धाराएँ `I_(1)= -0.3A, I_(4)=0.8` A तथा `I_(5) =0.4` A प्रवाहित हो रही हैं। धाराओं `I_(2), I_(3)` तथा `I_(6)` के मान क्रमशः होंगे
एक लम्बा बेलनाकार पात्र, द्रव से आधा भरा हुआ है। जब पात्र को अपनी ऊर्ध्व अक्ष के संगत घुमाते है, तो, द्रव पात्र की दिवार के समीप ऊपर उठता है। यदि पात्र की त्रिज्या 5 cm तथा इसकी घूर्णन गति 2 चक्कर प्रति सेकण्ड है, तो पात्र के मध्य तथा किनारे पर द्रव की ऊंचाई में अन्तर का मान (cm में) होगा
एक अनुचुम्बकीय पदार्थ में `10^(28)` परमाणु/`m^(3)` है। पदार्थ की 350K तापमान पर चुम्बकीय प्रवृत्ति `2.8xx10^(-4)` है। 300 K पर उसकी चुम्बकीय प्रवृत्ति होगी
जब कोई प्रकाश संवेदी सतह v आवृत्ति के एक वर्णीय प्रकाश द्वारा प्रकाशित की जाती है, तो प्रकाश वैद्युत धारा का निरोधी विभव `-(V_(0))/(2)` होता है। जब वही सतह `(v)/(2)` आवृत्ति के एकवर्णी प्रकाश द्वारा प्रकाशित की जाती है, तो निरोधी विभव `-V_(0)` पाया जाता है। प्रकाश वैद्युत उत्सर्जन की देहली आवृत्ति होगी
दिखाये गये परिपथ में. `C=sqrt(3)/2 E, R_(2) = 20Omega, L=sqrt(3)/10H` तथा `R_(1) = 10Omega` है। L-`R_(1)` पथ में धारा `I_(1)` और C-`R_(2)` पथ में धारा `I_(2)` है। A.C. स्त्रोत की योल्टता, `V = 200sqrt(2) sin(100t)` वोल्ट 'सूत्र द्वारा दी गयी है`।_(1)` तथा `I_(2)` के बीच कलान्तर है
चित्रानुसार 20 g द्रव्यमान के एक कण को `5m//s` व वक्र के अनुगत आरम्भिक वेग से बिन्दु A से छोड़ा जाता है। बिन्दु A की बिन्दु B से ऊँचाई h है। यह कण घर्षणहीन पृष्ठ पर सरकता है। जब कण बिन्दु B पर पहुँचता है, तो इसका बिन्दु O के सापेक्ष कोणीय संवेग क्या होगा?
दो कण, A एवं B, बराबर कोणीय वेग `omega` से `R_1` एवं `R_2` त्रिज्या के दो समकेन्द्रित वृत्तों पर चल रहे है। समय t=0 पर उनकी गति की दिशायें एवं स्थितियों को चित्र में दिखाया गया है `t = (pi)/(2 omega) ` पर सापेक्ष वेग `(vecv_A -vecv_B)` होगा
दिखाए गए चित्र में `V_(BB)` स्त्रोत 0 से 5.0 V तक बदल सकता है, `V_(C C)=5V, beta_(DC)=200,R_(B)=100kOmega,R_(C)=1kOmega` तथा `V_(BE)=1.0V` है। न्यूनतम आधार धारा तथा निवेशी सिग्नल जिस पर ट्रांजिस्टर संतृप्ति अवस्था में पहुँच जाए क्रमशः होंगे
एक बन्द सिलेंडर में एक आदर्श गैस 2 atm दाब एवं 300 K तापमान पर है। दो क्रमागत संघट्टों के बीच औसत समय `6xx10^(-8)s` है। यदि दाब को दोगुना तथा तापमान को 500 K कर दे, तो दो क्रमागत संघट्टों के बीच औसत समय का सन्निकट मान होगा
माना l, r, c व v क्रमशः प्रेरकत्व, प्रतिरोध, धारिता व विभव को दर्शाते है। `(l)/(rcv)` की विमा (SI मात्रको में) होगी
सूर्य की सतह पर विकिरण की औसत तीव्रता लगभग `10^(8)W//m^(2)` है, तो संगत चुम्बकीय क्षेत्र का निकटतम वर्ग-माध्य-मूल मान होगा
गैस से भरे हुए एक बन्द ऊर्ध्वाधर बेलनाकार बर्तन को एक घर्षणहीन एवं नगण्य मोटाई के m द्रव्यमान के पिस्टन इस दो भागो में बाँटते है। पिस्टन, बेलन की लम्बाई के अनुदिश चलने को स्वतंत्र है। पिस्टन के ऊपर बेलन की लम्बाई `l_(1)` और पिस्टन के नीचे की लम्बाई `l_(2)` इस प्रकार है कि `l_(1)gtl_(2)` है। बेलन के प्रत्येक भाग में एक आदर्श गैस के n मोल समान तापमान T पर है। यदि पिस्टन स्थायी है, तो इसके द्रव्यमान m का मान होगा (R सार्वत्रिक गैस नियतांक तथा g गुरुत्वीय त्वरण है)
एक ठोस गोले का जड़त्व आघूर्ण, एक अक्ष के सापेक्ष, जो उसके व्यास के समान्तर तथा उससे x दूरी पर है, I(x) है। निम्न में से कौन-सा ग्राफ I(x) का x के साथ परिवर्तन को सही दर्शाता है?
दो उपग्रहों A और B के द्रव्यमान क्रमशः m एवं 2m है। पृथ्वी के परितः A, त्रिज्या R के वृत्ताकार कक्षा में तथा B त्रिज्या, 2R के वृत्ताकार कक्षा में चल रहे है। उपग्रहों कि गतिज ऊर्जाओं के अनुपात `(T_(A))/(T_(B))` का मान होगा
एक नली के मुख पर एक यान्त्रिक पम्प से फुलाकर एक साबुन के बुलबुले का आयतन, समय के साथ एक स्थिर दर से बढ़ता है। निम्न ग्राफो में कौन बुलबले के अंदर के दाब का समय के साथ बदलाव को सही चित्रित करता है?
एक फ्रैंक-हर्ट्ज प्रयोग के दौरान 5.6 eV ऊर्जा का एक इलेक्ट्रॉन पारे के वाष्प से गुजरकर 0.7 eV की ऊर्जा के साथ बाहर निकलता है। पार के परमाणु द्वारा उत्सर्जित फोटॉन की न्यूनतम तरंगदैर्ध्य का सन्निकट मान होगा
12 Jan, Shift-II (JANUARY ATTEMPT) questions and complete solutions for chapter सॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2019) of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12