Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to 10 April, Shift-II of chapter सॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2019) of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterसॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2019)
JEE Main & Advanced10 April, Shift-II
Number Of Questions30
Academic Year2023-24
  1. एक ग्रह की सतह से 20 किमी ऊँचाई पर एक अंतरिक्षयान ग्रह के परितः कक्षा में घूम रहा है। यदि यान पर सिर्फ ग्रह का गुरुत्वीय क्षेत्र प्रभावी है, तो यान द्वारा 24 घण्टो में लगाए गए पूरे चक्करो की संख्या का मान होगा (दिया है, ग्रह का द्रव्यमान `=8xx10^(22)` किग्रा, ग्रह की त्रिज्या `=2xx10^(6)` मी, गुरुत्वीय नियतांक, `G=6.67xx10^(-11)N-m^(2)//kg^(2)`)


    05:55
    View Solution
  2. द्रव्यमान `m=2` के एक कण की स्थिति, समय (t) के अनुसार `r(t)=2thati-3t^(2)hatj` है। इस कण का मूलबिंदु के सापेक्ष `t=2` पर कोणीय संवेग होगा


    05:45
    View Solution
  3. त्रिज्याओं a तथा `b(bgta)` के दो समकेंद्रीय चालक गोलों के बीच एक `rho` प्रतिरोधकता का पदार्थ भर दिया जाता है। इन गोलों के बीच प्रतिरोध का मान होगा


    04:25
    View Solution
  4. यंग के एक द्वी-झिर्री प्रयोग में स्लिट की छोडाइयो का अनुपात `4:1` है। स्क्रीन पर केंद्रीय फ्रिज के निकट देखी गई उच्चतम तथा न्यूनतम प्रकाश तीव्रता का अनुपात होगा


    03:23
    View Solution
  5. समुद्र में `d_(1)` गहराई पर एक पनडुब्बी `5.05xx10^(6)Pa` का दाब अनुभव करती है। जब यह पनडुब्बी और गहराई `d_(2)` पर जाती है, तो `8.08xx10^(6)Pa` का दाब अनुभव करती है।
    तब `d_(2)-d_(1)` का निककतम मान होगा (दिया है, पानी का घनत्व `=10^(-3)` किग्रा `" मी"^(-3)` तथा गुरुत्वीय त्वरण = 10 मी `" से"^(-2)`)


    04:07
    View Solution
  6. पीतल की प्रत्यास्थता सीमा 379 Mpa है। 400 न्यूटन बल को बिना प्रत्यास्थता सीमा पार किय जाने वाली पीतल की छड़ का व्यास क्या होगा?


    04:56
    View Solution
  7. एक नल से पानी ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर 1.0 मी/से की आरम्भिक गति से निकलता है। नल के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल `10^(-4)" मी"^(2)` है। पानी की धारा में दाब को नियत तथा भाव को धारारेखीय मानिए। नल से 0.15 मी नीचे धारा का अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल होगा (`g=10" मी/से"^(-2)` लीजिए)।


    05:57
    View Solution
  8. 0.5 मी भुजा लम्बाई का एक घनाकार गुटका पानी में तैरता है जिससे उसका 30% आयतन पानी में डूबा है। इस गुटके के ऊपर अधिकतम कितना भार, गुटके को बिना पूरी तरह डुबाये रक्खा जा सकता है? (दिया है, पानी का घनत्व = `10^(3)" किग्रा/मी"^(3)`)


    04:37
    View Solution
  9. एक सम्पूर्ण अवशोषक पृष्ठ पर 25 वाट `"सेमी"^(-2)` ऊर्जा परवाह का प्रकाश लम्बवत आपतित होता है। यदि पृष्ठ का क्षेत्रफल `25" सेमी"^(2)` है। तो 40 मिनट समयांतराल में उस पर हुआ संवेग अन्तरण होगा


    07:27
    View Solution
  10. 20 सेमी लम्बाई की मिटटी की दिवार भेदने से ठीक पहले ग्राम 20 द्रव्यमान की एक गोली की चाल
    1 मी/से है। यदि दिवार `2.5xx10^(-2)N` का औसत अवरोध लगाती है, तो दिवार के दूसरे तरफ से निगत गोली की चाल का सन्निकट मान होगा


    04:28
    View Solution
  11. एक ध्वनि स्त्रोत S, 50 मी/से की गति से एक स्थिर श्रोता की तरफ बढ़ रहा है। श्रोता को ध्वनि की आवृत्ति 1000 हर्ट्ज सुनाई देती है। जब स्त्रोत उसी गति से श्रोता को पात करके उससे दूर जाता है, तो श्रोता द्वारा सुनी गई ध्वनि की आवृत्ति का मान होगा (माना वायु में ध्वनि की गति = 350 मी/से)


    06:45
    View Solution
  12. एक 2mW लेजर की तरंगदैर्ध्य 500 nm है। इससे निकलने वाले प्रति सेकण्ड फोटॉनों की संख्या होगी (दिया है, प्लांक नियतांक, `h=6.6xx10^(-34)Js`, प्रकाश की चाल, = '3x10^(8)मी/से')


    04:07
    View Solution
  13. 1 मी भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुजाकार वलय में 10 ऐम्पियर धारा प्रवाहित होती है। इसके केंद्र पर चुम्बकीय क्षेत्र के परिमाण का मान होगा (`mu_(0)=4pixx10^(-7)NA^(-2)` लीजिए)


    06:55
    View Solution
  14. L लम्बाई के एक सरल लोलक को चित्रानुसार एक समान्तर प्लेट संधारित्र के मध्य जिसमें विद्युत क्षेत्र E है, में रखा है। इसके लोलक का द्रव्यमान m तथा q आवेश है। इस लोलक का आवर्तकाल होगा


    04:01
    View Solution
  15. सूत्र `X=5YZ^(2)` में, X तथा Z की विमाएँ क्रमशः धारिता तथा चुम्बकीय क्षेत्र है। SI इकाई में Y की विमा क्या होगी?


    02:01
    View Solution
  16. एक वर्गाकार वलय में धारा I प्रवाहित करने पर इसके चुम्बकीय द्विध्रुव का परिमाण m होता है। यदि इस वर्गाकार वलय को मोड़कर एक वृत्ताकार वलय में परिवर्तित किया जाए ओर उसमे वही धारा प्रवाहित की जाए, तो इस वृत्ताकार वलय के चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण का परिमाण होगा


    03:27
    View Solution
  17. `Li^(++)` आयन में इलेक्ट्रान को उसकी प्रथम बोहर कक्षा से `lambda` तरंगदैर्ध्य के विकिरण से एक ऊँची कक्षा में उत्तेजित कर जाता है। जब यह आयतन अपनी न्यूनतम ऊर्जा अवस्था में सभी सम्भव तरीको (मध्यवर्ती उत्सर्जनों को मिलाकर) से आए, तो कुल 6 स्पेक्ट्रम लाइने पाई जाती है। `lambda` का मान क्या होगा? (दिया है, `h=6.63xx10^(-34)Js,c=3xx10^(8)ms^(-1)`)


    04:15
    View Solution
  18. 11Hz तथा 9 Hz आवृत्ति की दो तरंगो के अध्यारोपण को निम्न में कौन-सा चित्र योजनाबद्ध तरीके से सही दर्शाता है?


    03:35
    View Solution
  19. द्रव्यमान `m_(A)= 1` kg तथा `m_(B) = 3` kg के दो गुटकों A तथा B को चित्रानुसार एक मेज पर रखा गया है। A तथा B के बीच घर्षण गुणांक 0.2 एवं B तथा मेज के बीच भी घर्षण गुणांक 0.2 है। गुटके B पर लगाए गए क्षैतिज बल F का अधिकतम मान, जिससे गुटका A, गुटका B के ऊपर नहीं फिसले, होगा (दिया है, `g=10 m//s^(2)`)


    06:09
    View Solution
  20. द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R के एक ठोस गोले के दो आसमान हिस्सों में बाँटा जाता है। `(7M)/(8)` द्रव्यमान के पहले हिस्से को एक 2R त्रिज्या की एकसमान डिस्क में बदला जाता है। बचे हुए हिस्से से एक एकसमान ठोस गोला बनाया जाता है। मानाकि `I_(1)` डिस्क का उसकी अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण है तथा `I_(2)` नये गोले का उसके अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण है। अनुपात `I_(1)I_(2)` होगा


    04:45
    View Solution
  21. दिए गए ग्राफ में एक पतले लेंस के आवर्धन को प्रतिबिम्ब की दूरी, v के साथ दर्शाता है। इस लेंस की फोकस दूरी क्या होगी?


    02:37
    View Solution
  22. दो रेडियोधर्मी पदार्थो A तथा B के क्षय नियतांक क्रमशः `5lambda` तथा `lambda` है। `t=0` पर एक नमूने में इन दो नाभिको की बराबर संख्या है। नाभिको की संख्या का अनुपात `((1)/(e))^(2)` होने में लगे समय का मान होगा


    06:06
    View Solution
  23. एक आदर्श गैस का एक मोल ऐसे प्रक्रम से गुजरता है, जिसमे दाब तथा आयतन सूत्र `p=p_(0)[1-(1)/(2)((V_(0))/(V))^(2)]` से सम्बंधित है। यहाँ, `p_(0)` तथा `V_(0)` नियतांक है। यदि गैस का आयतन `V_(0)` से बढ़कर `2V_(0)` होता है, तो इसके तापमान का बदलाव होगा


    03:57
    View Solution
  24. 10 mH स्वप्रेरकत्व एवं `0.1 Omega` प्रतिरोध की एक कुंडली को एक कुँजी के साथ एक `0.9Omega` आन्तरिक प्रतिरोध के सेल से जोड़ते है। कुँजी को बन्द करने के पश्चात इस परिपथ में धरा का मन संतृप्त धारा के `80%` होने में लगा समय होगा (दिया है, `ln5=1.6`)


    04:39
    View Solution
  25. एक समतल क्षैतिज से `alpha = 30^(@)` का कोण बनता है। एक कण को इस समतल के आधार से गति `u = 2 ms^(-1)` से समतल से `theta= 15^(@)` के कोण पर चित्रानुसार प्रक्षेपित किया जाता है। उस बिन्दु, जहाँ कण समतल पर गिरता है, की आधार से दूरी का सन्निकट मान होगा (g = 10 `ms^(-2)` लीजिए)।


    05:27
    View Solution
  26. एक प्रयोग में पीतल तथा स्टील के दो तारो का प्रयोग किया गया है, जिनमे प्रत्येक की लम्बाई 1 m तथा अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल `1mm^(2)` है। इन तारो को श्रेणीक्रम में जोड़ते है तथा संयुक्त तार के एक सिरे को दृढ़ स्तम्भ से जोड़ते है एवं दूसरे सिरे को खींचा जाता है। 0.2 mm की कुल वृद्धि केलिय प्रतिबल का मान होगा (दिया है, स्टील तथा पीतल के यंग प्रत्यास्थता गुणांक, `120xx10^(9)N//m^(2)` तथा `60xx10^(9)N//m^(2)`)


    07:18
    View Solution
  27. निर्वात में एक `1muC` आवेश के एक कण A को बिन्दु P पर दृढ़ रखा है। उसी आवेश तथा `4mug` द्रव्यमान के दूसरे कण B को P से 1 mm दूरी पर रखा है। B को छोड़ने पर P से 9 mm दूरी पर उसकी गति का मान होगा (दिया है, `(1)/(4piepsilon_(0))=9xx10^(9)N-m^(2)C^(-2)`)


    04:51
    View Solution
  28. दृढ़ अणुओं वाली एक द्विपरमाणुक गैस को जब Q ऊष्मा नियत आयतन पर दी जाती है, तो उसके तापमान में `DeltaT` की वृद्धि होती है। इसी तापमान वृद्धि को नियत दाब पर सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक ऊष्मा होगी


    02:48
    View Solution
  29. 5g द्रव्यमान तथा 1 cm त्रिज्या के धातु के एक सिक्के को एक पतली नगण्य द्रव्यमान की छड़ AB से चित्रानुसार जोड़ा गया है। यदि निकाय आरम्भ में स्थिरावस्था में है, तो इसे AB के परितः 5 s तक 25 चक्कर प्रति सेकण्ड की गति से घुमाने के लिए नियत बल-आघूर्ण का सन्निकट मान होगा


    07:39
    View Solution
  30. चित्र में जेनर डायोड से बनाया हुआ वोल्टेज नियन्त्रण परिपथ दिखाया गया है। जेनर डायोड की भंजन वोल्टता 6V तथा लोड प्रतिरोध `R_(L) = 4 k Omega` है, श्रेणी प्रतिरोध `R_(i) = 1k Omega` है। यदि सेल का विभव `V_(B)`, 8V से 16V के बीच बदलता है, तो जेनर डायोड की धारा के न्यूनतम तथा अधिकतम मान क्या होंगे?


    07:14
    View Solution

10 April, Shift-II questions and complete solutions for chapter सॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2019) of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12