Class 12 | PHYSICS |
Chapter | सॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2019) |
JEE Main & Advanced | 11 Jan, Shift-II (JANUARY ATTEMPT) |
Number Of Questions | 30 |
Academic Year | 2023-24 |
दिखाए गए चित्रानुसार मीटर सेतु के एक प्रयोग में A से `40cm` दूरी पर शून्य प्राप्त होता है। यदि `10Omega` के एक प्रतिरोध को `R_(1)` के साथ श्रेणीक्रम में लगाते है, तो शून्य बिंदु `10cm` विस्थापित हो जाता है। वह प्रतिरोध, जिसको `(R_(1)+10)Omega` के साथ समान्तर क्रम में लगाने से शून्य बिंदु पुनः अपनी आरम्भिक स्थिति में आ जाता है, होना चाहिए
समय `t=0` पर एक कण बिंदु `(2.0hati+4.0hatj)m` से आरम्भिक वेग `(5.0hati+4.0hatj)ms^(-1)` से गतिशील है। यह एक स्थिर त्वरण `(4.0hati+4.0hatj)ms^(-2)` उत्पन्न करने वाले एक स्थिर बल के प्रभाव में चलता है। समय 2 s पर कण की मूलबिंदु से दूरी क्या होगी?
100 g द्रव्यमान तथा `100^(@)C` तापमान वाले द्रव A को 50 g द्रव्यमान तथा `75^(@)C` तापमान वाले दूसरे द्रव B के साथ मिलाते है, तो मिश्रण का तापमान `90^(@)C` हो जाता है। यदि 100 g तथा `100^(@)C` द्रव्यमान तथा `100^(@)C` तापमान वाले द्रव A को 50 g द्रव्यमान तथा `50^(@)C` वाले द्रव B के साथ मिलाए, तो मिश्रण का तापमान होगा
द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R की एक डिस्क `D_(1)` से समान द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R दो डिस्क `D_(2)` तथा `D_(3)` को आमने-सामने दृढ़तापूर्वक जोड़ा गया है। इस संयोजन का दिखाए गए चित्रानुसार, `D_(1)` के केंद्र से गुजरने वाली अक्ष OO' के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण होगा
m द्रव्यमान का एक कण संवेग p से एक सीधी रेखा में जा रहा है। समय `t=0` से आरम्भ करके उसी दिशा में एक बल `F=kt` इस गतिमान कण पर समयांतराल T तक लगता है, तो इसका संवेग p से बदलकर 3p हो जाता है। यहां k एक स्थिरांक है। T का मान है
1 m लम्बाई का एक सरल लोलक कोणीय आवृत्ति `10rad//s` से दोलन कर रहा है। लोलक का आधार ऊपर तथा नीचे एक अल्प कोणीय आवृत्ति 1 rad/s से, तथा `10^(-2)m` आयाम से दोलन आरम्भ करता है। लोलक की कोणीय आवृत्ति में आपेक्षिक परिवर्तन सबसे अच्छा दिया जाता है।
एक आयाम-मॉडुलित सिग्नल को चित्र में दिखाया गया है
निम्न में से कौन उपरोक्त सिग्नल को सबसे अच्छा दर्शाता है
एक प्रक्रम में एक आदर्श एकपरमाणुक गैस के एक मोल का आयतन व तापमान सम्बन्ध `VT=K` द्वारा बदलता है, जहाँ K एक नियतांक है। इस प्रक्रिया में गैस का तापमान `DeltaT` बढ़ जाता है। गैस द्वारा अवशोषित ऊष्मा का मान है (R एक गैस स्थिरांक है)
27 mW के एक लेजर किरणपुंज के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल `10mm^(2)` है। इस विद्युत चुम्बकीय तरंग के महत्तम विद्युत क्षेत्र का परिमाण होगा (दिया है, निर्वात की विद्युतशीलता, `epsilon_(0)=9xx10^(-12)SI` मात्रक में, प्रकाश की चाल, `c=3xx10^(8)m//s`]
द्रव्यमान m तथा आवेश q का एक कण `E=2hati+3hatj,B=4hatj+6hatk` द्वारा दिय गए विद्युत एवं चुम्बकीय क्षेत्र में है। इस आवेश के मूलबिंदु से बिंदु `P(x=1,y=1)` तक एक सीधी रेखा के पथ के अनुगत विस्थापित करते है। किय गए कुल कार्य का परिमाण है
ताम्बे के तार को एक लकड़ी के खांचे, जिसका आकर के समबाहु त्रिभुज है, पर लपेटा गया है। खाँचे की प्रति लम्बाई के फेरो की संख्या समान रखते हुए यदि खाँचे की प्रत्येक भुजा की रेखीय विमाएँ 3 के गुणांक से बड़ा दी जाए, तो कुण्डली में स्वप्रेरण
रेखीय स्केल के अनुसार मापांकित एक तापमापी का पाठ्यांक उबलते हुए पानी के सम्पर्क में `x_(0)` तथा बर्फ के सम्पर्क में `x_(0)//3` आता है। इस तापमापी को किसी वस्तु के सम्पर्क में रखने पर इसका पाठ्यांक `x_(0)//2` आता है, तो वस्तु का तापमान `.^(@)C` में क्या है?
एक हाइड्रोजन समान परमाणु, जब इलेक्ट्रॉन M-कक्षा से L-कक्षा में संक्रमण करता है, तो उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य `lambda` है। यदि इलेक्ट्रॉन N-कक्षा से L-कक्षा में संक्रमण करे, तो उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य होगी
एक ग्रह का द्रव्यमान तथा व्यास पृथ्वी की संगत राशियों का तीन गुना है। पृथ्वी पर एक सरल लोलक का आवर्तकाल 2 s है। उसी लोलक का ग्रह पर आवर्तकाल होगा
`2 muF` धारिता के 7 संधारित्रों को एक संयोजन में जोड़ने पर प्रभावी धारिता)`(6/13) muF` प्राप्त होती है। दिखाए गए चित्रों में से कौन-सा संयोजन इच्छित मान देगा?
0.1 kg द्रव्यमान की धातु की एक गेंद को `500^(@)C` तक गर्म करते है और `800JK^(-1)` उष्माधारिता वाले एक पात्र, जिसमे 0.5 kg पानी है, के अन्दर दाल देते है। पानी तथा पात्र का आरम्भिक तापमान `30^(@)C` है। पानी के तापमान में हुई प्रतिशत वृद्धि लगभग क्या है? (पानी तथा धातु की विशिष्ट ऊष्माधारिताएं क्रमशः `4200Jkg^(-1)K^(-1)` तथा `400Jkg^(-1)K^(-1)` है]
एकसमान आकर की दो छड़ A तथा B, `30^(@)C` तापमान पर है। यदि A को `180^(@)C` तथा B को `T^(@)C` तक गर्म करते है, तो इनकी नई लम्बाईयाँ समान है। यदि A तथा B के रेखीय प्रसार गुणांकों का अनुपात `4:3` है, तो T का मान है
यदि गति (v), त्वरण (A) तथा बल (F) को मूल भौतिक इकाइयाँ माने, तो यंग प्रत्यास्थता गुणांक की विमा होगी
चित्र में दिखाए गए परिपथ में A तथा B के बीच तुल्य प्रतिरोध है
एक द्वि-झिर्री प्रयोग में हरा प्रकाश `(5303Å)` द्वि-झिर्री पर पड़ता है। झिर्रियों के बीच की दूरी `19.44mum` तथा इनकी चौड़ाई `4.05mum` है। प्रथम तथा द्वितीय विवर्तन निम्निष्ठ के बीच में कितनी दीप्त फ्रिन्जे है?
`1000V//m` के एक विद्युत क्षेत्र को `45^(@)` कोण पर एक विद्युत द्विध्रुव पर लगाते है। विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण का मान `10^(-29)Cm` है। विद्युत द्विध्रुव की स्थितिज ऊर्जा क्या है?
`y=0` तथा `y=d` के बीच के क्षेत्र में एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र `B=Bhatz` विद्यमान है। द्रव्यमान m तथा आवेश q का एक कण, वेग `v=vhati` से इस क्षेत्र में प्रवेश करता है। यदि `d=(mv)/(2qB)` है, तो दूसरी ओर से बाहर निकलने वाले बिंदु पर आवेशित कण का त्वरण होगा
एक लोलक सरल आवर्त गति कर रहा है और इसकी अधिकतम गतिज ऊर्जा `K_(1)` है। यदि लोलक की लम्बाई दोगुनी कर दे और यह पहले के समान आयाम से ही सरल आवर्त गति करता है, तो इसकी अधिकतम गतिज ऊर्जा `K_(2)` है। तब
एक धारामापी, जिसका प्रतिरोध `20Omega` है तथा दोनों 30 ओर भाग है, की धारा सुग्राहिता 0.005 ऐम्पियर/भाग है। कितना प्रतिरोध श्रेणीबद्ध क्रम में लगाए कि इसको 15 V तक के एक वोल्ट्मीटर के रूप में प्रयोग किया जा सके?
1 cm भुजा के घनरूपी अनुचुम्बकीय पदार्थ पर चुम्बकीय तीव्रता `60xx10^(3)A//m` लगाने पर उसका चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण `20xx10^(-6)J//T` होता है। इसकी चुम्बकीय प्रवृत्ति है
एक एकवर्णीय प्रकाश किसी समबाहु त्रिभुजीय प्रिज्म पर एक निश्चित कोण पर आपतित होता है और उसका न्यूनतम विचलन होता है। यदि प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक `sqrt(3)` हो, तो आपतन कोण है
दिखाए गए परिपथ में दो आदर्श डायोड है, जिनमे से प्रत्येक का अग्रदिशिक प्रतिरोध `50Omega` है। यदि बैटरी की वोल्टता 6 V है, तो `100Omega` के प्रतिरोध में धारा (ऐम्पियर में) होगी
5 kg द्रव्यमान तथा 0.5 m त्रिज्या के एक खोखले बेलन पर एक डोरी को लपेटा गया है। यदि डोरी को अब
40 N के क्षैतिज बल से खींचा जाए और बेलन बिना फिसले क्षैतिज समतल पर लुढ़कता है तो बेलन का कोणीय त्वरण होगा (डोरी का द्रव्यमान तथा मोटाई नगण्य है)
1 kg द्रव्यमान पर मूलबिंदु के सापेक्ष बल-आघूर्ण का परिमाण `2.5 N-m` है। यदि इस पर लगाने वाला बल
1 N है तथा कण की मूलबिंदु से दूरी 5 m है, तो बल तथा स्थिति सदिश के बीच कोण (रेडियन में) है
प्रकाश विद्युत प्रभाव के एक प्रयोग में धातु पर आपतित प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 300 nm से बदलकर 400 nm करते है। निरोधी विभव में लगभग कमी होगी (दिया है, `(hc)/(e)=1240nm-V`)
11 Jan, Shift-II (JANUARY ATTEMPT) questions and complete solutions for chapter सॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2019) of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12