Class 12 | PHYSICS |
Chapter | सॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2019) |
JEE Main & Advanced | 11 Jan, Shift-I (JANUARY ATTEMPT) |
Number Of Questions | 30 |
Academic Year | 2023-24 |
`t=0` पर क्षैतिज से `60^(@)` के कोण पर `10ms^(-1)` के वेग से एक पिण्ड को प्रक्षेपित करते है। `t=1s` पर प्रक्षेप्य पथ की वक्रता त्रिज्या R है। वायु प्रतिरोध को नगण्य मानकर तथा गुरुत्वीय त्वरण `g=10ms^(-2)` लेकर R का मान है।
`40^(@)C` पर 50g पानी में `-20^(@)C` पर रखी बर्फ मिलाते है। जब मिश्रण का तापमान `0^(@)C` हो जाता है, तो देखा जाता है कि `20g` बर्फ अभी भी जमी हुई है। पानी में मिलाई गई बर्फ की मात्रा का सन्निकट मान था (जल की विशिष्ट ऊष्मा `=4.2J//g//^(@)C`, बर्फ की विशिष्ट ऊष्मा `=2.1J//g//^(@)C, 0^(@)C` पर जल की संगलन ऊष्मा `=334J//g`
एक आयाम मॉडुलित सिग्लन निम्नवत दिया गया है `V(t)=10[1+0.3cos(2.2xx10^(4)t)]sin(5.5xx10^(5)t)]`, यहाँ t सेकंड में है। पार्श्व बैण्ड की आवृत्तियाँ (kHz में) होगी [दिया है, `pi=22//7`]
एक परिपथ को निम्न चित्र में दिखाया गया है
t = 0 पर स्विच `S_(1)` बन्द है, जबकि स्विच `S_(2)` खुला रहता है। किसी समय `(t_(0))` के पश्चात स्विच `S_(1)` खुला है और `S_(2)` बन्द है। धारा I में समय t के साथ परिवर्तन किससे दिखाया जा सकता है?
दिए गए परिपथ में जेनर डायोड में धारा का लगभग मान होगा
क्राउन काँच के प्रिज्म के अपवर्तनांक परिवर्तन को आपतित प्रकाश की तरंगदैर्ध्य के साथ दिखाया गया है। यदि `D_(m)` न्यूनतम विचलन कोण है, तो निम्न में से कौन-सा ग्राफ सही है?
पृथ्वी की सतह से h ऊंचाई पर एक उपग्रह एक वृत्तीय कक्षा में इस प्रकार घूम रहा है कि `hltltR`, त्रिज्या R के पृथ्वी के वायुमण्डल का प्रभाव नगण्य है। कक्षीय चाल में कितनी न्यूनतम वृद्धि होनी चाहिए, जिससे कि उपग्रह पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र से पलायन कर सके?
एक व्हीटस्टोन सेतु में प्रतिरोध P तथा Q लगभग बराबर है। जब `R=400Omega` तो सेतु संतुलित है। P तथा Q को परस्पर बदलने पर सेतु को संतुलित रखने के लिए R का मान `405Omega` है। X का सन्निकट मान होगा
एक प्रयोग में इलेक्ट्रान को विराम अवस्था से 500 V वोल्टेज लगाकर त्वरित करते है। पथ की त्रिज्या ज्ञात कीजिए, यदि लगाया गया चुम्बकीय क्षेत्र `100 mT` है। [इलेक्ट्रान का आवेश `=1.6xx10^(-19)C`, इलेक्ट्रान का द्रव्यमान `=9.1xx10^(-31)kg`]
दिखे गए चित्र में `10muF` के संधारित्र की बाएँ प्लेट पर `-30muC` आवेश है। `6muF` के संधारित्र की दाएं प्लेट पर आवेश होगा
दिखाएं गए चित्रानुसार एक तख्त पर समान परिमाण F के दो बल `F_(1)` तथा `F_(2)` लगाए गए है। बल `F_(2)` XY-समतल में है, जबकि बल, `F_(1)`, z-दिशा के अनुदिश बिंदु `(2hati+3hatj)` पर लगा है। बिंदु O के सापेक्ष इन बलों का आघूर्ण होगा
एक पतले ठोस लकड़ी के फलक से एक त्रिभुज ABC काटा गया हैं (चित्र देखिए) दर्शाए गये अनुसार D, E तथा F इसकी भुजाओं के मध्य बिन्दु हैं तथा G त्रिभुज का केन्द्र है। G से गुजरने वाली तथा त्रिभुज के समतल के लम्बवत् अक्ष के सापेक्ष त्रिभुज का जडत्व आघूर्ण `I_(0).` है। यदि छोटा त्रिभुज DEF त्रिभुज ABC में से निकाल लिया जाये तो शेष बचे हुए भाग का उसी अक्ष के सापेक्ष जडत्व आघूर्ण है। तब
यंग के द्वि-झिर्री प्रयोग में, पर्दे के एक बिंदु पर व्यतिकरण करने वाले दो तरंगो का पथान्तर, तरंगदैर्ध्य का `(1)/(8)th` गुना है। इस बिन्द्दु पर तीव्रता तथा दीप्त फ्रिंज पर तीव्रता का अनुपात लगभग होगा
एक कण एक वृत्ताकार पथ पर `10ms^(-1)` की नियंत गति से चल रहा है। जब यह कण वृत्त के केंद्र के परितः `60^(@)` चलता है, तो इसके वेग में हुए परिवर्तन का परिमाण होगा
दो परमाणुओं के मध्य अन्योन्य क्रिया बल सम्बन्ध `F=alphabetaexp((x^(2))/(alphakt))` से दिया जाता है, जहाँ x दूरी है, k बोल्ट्रजमान नियतांक, T तापमान है और `alpha` तथा `beta` दो स्थिरांक है। `beta` की विमा होगी
कक्षीय तापमान पर एक दृढ़ द्विपरमाणुक आदर्श गैस एक रुद्धोष्म प्रक्रम से गुजरती है। इस प्रक्रम के लिए तापमान और आयतन, नियतांक सम्बन्ध है, `TV^(x)` =नियतांक तो x होगा
दिय गए परिपथ में मीटर सेतु AB का प्रतिरोध `4Omega` है। विद्युत वाहक बल `epsilon=0.5V` तथा धारा नियंत्रक के प्रतिरोध `R_(h)=2Omega` के लिए शून्य बिंदु J पर प्राप्त होता है। जब इस सेल को विद्युत वाहक बल `epsilon=epsilon_(2)` की सेल से बदल देते है, तो `R_(h)=6Omega` के लिए शून्य बिंदु पुनः J पर मिलता है। विद्युत वाहक बल होगा
गैस के एक मिश्रण में ऑक्सीजन के 3 मोल तथा ऑर्गन के 5 मोल तापमान T पर है। केवल स्थानांतरीय और घूर्णन प्रणाली माने, तो निकाय की कुल आंतरिक ऊर्जा होगी
समान लम्बाई l की दो लम्बी सम-अक्षीय परिनालिकाएँ है। आंतरिक एवं बाह्य कुंडलियों की त्रिज्याएँ क्रमशः `r_(1)` तथा `r_(2)` है और प्रति इकाई लम्बाई फेरो की संख्या क्रमशः `n_(1)` तथा `n_(2)` है। आंतरिक कुंडली के अन्योन्य प्रेरकत्व तथा स्व-प्रेरकत्व का अनुपात होगा
1 kg द्रव्यमान एक पिण्ड 100 m ऊंचाई से स्वतंत्र रूप से 3 kg द्रव्यमान के एक प्लेटफॉर्म पर गिरता है। यह प्लेटफॉर्म एक स्प्रिंग नियतांक `k=1.25xx10^(6)N//m` की स्प्रिंग पर लगा है। पिण्ड प्लेटफॉर्म पर चिपक जाता है और स्प्रिंग की अधिकतम सम्पीड़न x पाया जाता है। x का निकटतम मान होगा `(g=10ms^(-2))`
आरम्भिक मूल अवस्था में हाइड्रोजन परमाणु `980Å` तरंगदैर्ध्य का फोटॉन अवशोषित कर उत्तेजित हो जाता है। इस उत्तेजित स्तर में परमाणु की त्रिज्या बोर त्रिज्या `a_(0)` के मात्रक में होगी `(hc=12500eV-Å)`
`rho` घनत्व का द्रव, a त्रिज्या वाले हॉज पाइप में से क्षैतिज चाल v से निकल रहा है और एक जाल से टकराता है। `50%` द्रव, जाल से अप्रभावित निकल जाता है, `25%` द्रव का संवेग शून्य हो जाता है तथा `25%` द्रव उसी चाल से वापस आ जाता है। जाल पर परिणामी दाब होगा
यदि इलेक्ट्रॉन की दे-ब्रॉगली तरंगदैर्ध्य `6xx10^(14)Hz` आवृत्ति के फोटॉन की तरंगदैर्ध्य के `10^(-3)` गुना है, तो इलेक्ट्रॉन की चाल होगी (दिया है, प्रकाश की चाल `=3xx10^(8)m//s`, प्लांक नियतांक `=6.63xx10^(-34)J-s`, इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान `=9.1xx10^(-31)kg`)
सरल आवर्त गति करते हुए एक कण का समय पर निर्भर विस्थापन सम्बन्ध `x(t)=Asin.(pit)/(90)` से दिया गया है। `t=210s` पर इस कण की गतिज एवं स्थितिज ऊर्जाओं का अनुपात होगा
`5g//m` रेखीय घनत्व वाली तनी हुई डोरी में प्रग्रामी तरंग का समीकरण निम्न है,
`y=0.03sin(450t-9x)`, जहाँ दूरी पर समय SI मात्रको में है। डोरी में तनाव है
दिया गया ग्राफ (केंद्र से दूरी r के साथ) बदलाव दिखाता है
`50Wm^(-2)` तीव्रता की एक विद्युत चुम्बकीय तरंग n अपवर्तनांक के एक माध्यम में बिना किसी क्षय के प्रवेश करने के पूर्व तथा पश्चात विद्युत क्षेत्रो का अनुपात तथा चुम्बकीय क्षेत्रो का अनुपात क्रमशः होंगे
दो बराबर प्रतिरोधों को जब श्रेणीक्रम में एक बैटरी से जोड़ते है,तो ये 60 W विद्युत शक्ति का उपभोग करते है। यदि इन प्रतिरोधों को अब समान्तर क्रम में इसी बैटरी से जोड़ा जाए, तो उपभोग की गई शक्ति होगी
0.3 m फोकस दूरी के उत्तल लेन्स से कोई वस्तु 20 m की दूरी पर है। लेन्स द्वारा वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है। यदि यह वस्तु लेन्स से दूर `5m//s` की चाल से जाती है, तो प्रतिबिम्ब की चाल और दिशा होगी
दिखाए गए समीकरणीय समद्विबाहु त्रिभुज के कोनो पर तीन आवेश `Q,+q` तथा `+q` रख गए है। इस विन्यास की कुल विद्युतस्थैनिक ऊर्जा शून्य होगी, यदि Q का मान है
11 Jan, Shift-I (JANUARY ATTEMPT) questions and complete solutions for chapter सॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2019) of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12