Doubtnut Promotions Sticky

'आप चैन की नींद सो सकें इसलिए तो हम यहाँ पहरा दे रहे है' - एक फौजी के इस कथन पर जीवन - मूल्यों की दृष्टि से चर्चा कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

..आप चैन की नींद सो सकें इसलिए तो हम यहाँ पहरा दे रहे है।.. देश की सीमा पर बैठे फौजी कड़कड़ाती ठण्ड में, जब वहाँ का तापमान - 15 डिग्री सेल्सियस पर हो जाता है, पौष और माघ के महीने में पेट्रोल को छोड़कर सब कुछ जम जाता है, उस समय भी ये फौजी जी - जान से देश की रक्षा में लगे रहते है। वहाँ का मौसम और परिस्थितियाँ विषम होती है। हमें देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए, क्योंकि वह ऐसी उक्त परिस्थितियों में रहते है, जिससे हम अपने घरों में चैन की नींद सो सकें तथा देश की एकता एवं शान्ति को कोई भंग न कर सके। अगर ये लोग न हों, तो आपराधिक तत्वों को बढ़ावा मिल जाएगा। जिसके परिणामस्वरूप हमारा प्रत्येक क्षण भययुक्त होगा।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions