Doubtnut Promotions Sticky

सपनों के से दिन' पाठ के आधार पर बताइए कि बच्चों का खेलकद में अधिक रुचि लेना अभिभावकों को अप्रिय क्यों लगता था। पढ़ाई के साथ खेलों का छात्र जीवन में क्या महत्त्व है और इससे किन जीवन-मूल्यों की प्रेरणा मिलती है ? स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

अभिभावक बच्चों की खेलकूद में ज्यादा रुचि लेने पर इसलिए रोक लगाते हैं क्योंकि वे चाहते हैं कि बच्चे ज्यादा-से-ज्यादा पढ़ाई करें। परीक्षा में अच्छे अंक लाएँ। वे खेलों में समय लगाने को बेकार मानते हैं। उन्हें लगता है कि वे खेलों में ही लगे रहेंगे तो वे पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। इससे वे उन्नति नहीं कर पाएंगे। बच्चों के लिए जितनी पढ़ाई आवश्यक है, उतनी ही आवश्यकता खेल की भी है। खेलों के कारण उनके जीवन में रुचि बढ़ती है। खेलों से मानसिक शक्ति तथा अच्छे स्वास्थ्य का विकास होता है। मन में साहस, हिम्मत और बहादुरी आती है। अत: खेल जीवन के लिए जरूरी हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions