Doubtnut Promotions Sticky

C O 2 के P -T प्रावस्था आरेख पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए:
(a ) किस ताप व दाब पर C O 2 की ठोस,द्रव तथा वाष्प प्रावस्थाएँ साम्य में सहवर्ती हो सकती है?
(b ) C O 2 के गलनांक तथा क्वथनांक पर दाब में कमी का क्या प्रभाव पड़ता है?
(c ) C O 2 के लिए क्रांतिक ताप तथा दाब क्या है?इसका क्या महत्व है?
(d ) (i ) - 70 C ताप व 1 atm दाब (ii ) - 60 C ताप व 10 atm दाब ,(iii ) 15 C ताप व 56 atm दाब पर C O 2 ठोस,द्रव अथवा गैस में किस अवस्था में होती है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(a ) त्रिक बिंदु पर C O 2 की ठोस,द्रव तथा गैस तीनो प्रावस्थाएँ साम्य सहवर्ती होती है।
C O 2 के लिए त्रिक बिंदु ताप =- 56.6 C
दाब =5 .11 atm
(b ) दाब घटने से C O 2 के क्वथनांक व गलनांक दोनों घट जाते है।
(c ) C O 2 के क्रांतिक ताप एवं दाब क्रमशः 31.1 C तथा 73 .0 atm है।इससे उच्च ताप पर C O 2 गैस को द्रवित नहीं किया जा सकता है,चाहे उस पर कितना भी अधिक दाब आरोपित किया जाए।
(d ) (i ) - 70 C ताप तथा 1 atm दाब पर C O 2 वाष्प अवस्था में होगी। - 70 C (ii ) - 60 C ताप तथा 10 atm दाब पर C O 2 ठोस अवस्था में होगी।
15 C ताप तथा 56 atm दाब पर C O 2 द्रव अवस्था में होगी।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions